IndiaTrending

बॉडी फैट घटाना है तो इन 10 प्रोटीन सोर्स से बना लें दूरी, फिटनेस ट्रेनर ने दी चेतावनी

बढ़ता वजन कई बीमारियां को घर है. ऐसे में अब कई ज्यादातर लोग फिटनेस की तरफ बढ़ रहे हैं. वजन घटाने के लिए डाइट और एक्सरसाइज का सहारा ले रहे हैं. लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि वजन घटाने या फिर रहने के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी है. जिम जाने वाले हों या डाइटिंग करने वाले, हर कोई अपनी डेली डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन शामिल करने की कोशिश करता है. हालांकि, फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ प्रोटीन खाना ही काफी नहीं होता, बल्कि यह जानना भी जरूरी है कि आप किस तरह का प्रोटीन खा रहे हैं. कई बार लोग हेल्दी समझकर ऐसी चीजें खा लेते हैं, जो शरीर में फैट बढ़ाने का काम कर सकती हैं और वजन घटाने की पूरी मेहनत पर पानी फेर देती हैं.

बॉडी फैट घटाना है तो इन 10 प्रोटीन सोर्स से बना लें दूरी, फिटनेस ट्रेनर ने दी चेतावनी
बॉडी फैट घटाना है तो इन 10 प्रोटीन सोर्स से बना लें दूरी, फिटनेस ट्रेनर ने दी चेतावनी

फिटनेस ट्रेनर्स के मुताबिक, कुछ प्रोटीन सोर्स ऐसे होते हैं जिनमें जरूरत से ज्यादा शुगर, अनहेल्दी फैट, सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स पाए जाते हैं. ये चीजें शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा कर सकती हैं और फैट लॉस की प्रोसेस को प्रभावित कर सकती हैं. ऐसे में फिटनेस एक्सपर्ट ने कुछ ऐसे प्रोटीन सोर्स बताए हैं, जिन्हें वेट लॉस करने वाले लोगों को दूर ही रहना चाहिए. चलिए जानते हैं उनके बारे में.

फिटनेस एक्सपर्ट ने बताए खराब प्रोटीन सोर्स

फिटनेस एक्सपर्ट Leonie Gref ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर 10 ऐसे प्रोटीन के सोर्स बताए हैं, जिन्हें वेट लॉस करने वाले लोगों को नहीं खाने चाहिए. ये प्रोटीन से भरपूर चीजें वजन कम करने में बाधा डाल सकती हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

प्रोसेस्ड मीट से बनाएं दूरी

अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो प्रोसेस्ड मीट से दूरी बनाना बेहद जरूरी है. दरअसल, बेकन, सॉसेज जैसे प्रोसेस्ड मीट में काफी ज्यादा फैट, नमक और कई तरह के प्रिजर्वेटिव्स पाए जाते हैं, फिटनेस ट्रेनर के मुताबिक, ये चीजें शरीर में एक्सट्रा कैलोरी बढ़ाने के साथ फैट लॉस के प्रोसेस को भी धीमा कर सकती हैं. इसलिए वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को इनका सेवन कम करना चाहिए.

ब्रेडेड या फ्राइड चिकन

चिकन को तो प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है. लेकिन जब इसे फ्राई किया जाता है या फिर ब्रेड क्रम्ब्स में कोट किया जाता है तो ये उतना फायदेमंद नहीं रहता है. फ्राई करने से इसमें कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए वजन कम करने वाले लोगों को इस तरह के चिकन को खाने से बचना चाहिए. ऐसे में ग्रिल्ड या उबला हुआ चिकन ज्यादा बेहतर ऑप्शन है.

रेड मीट का फैटी हिस्सा

रेड मीड भी प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होता है. लेकिन रेड मीट के कुछ पार्ट ऐसे होते हैं जिनमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है. ज्यादा फैट वाला रेड मीट खाने से शरीर में एक्सट्रा चर्बी जमा हो सकती है और दिल की सेहत पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए फैट लॉस के दौरान कम फैट वाले हिस्सों का चुनाव करना ज्यादा सही माना जाता है.

प्रोटीन बार से भी करें परहेज

मार्केट में मिलने वाले कई प्रोटीन बार खुद को हेल्दी स्नैक के तौर पर पेश करते हैं, लेकिन इनमें अक्सर काफी ज्यादा शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवर मिलाए जाते है. फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये कई बार ‘छिपी हुई कैंडी’ की तरह काम करते हैं. इन्हें खाने से शरीर में एक्सट्रा कैलोरी पहुंच सकती है, जिससे वजन कम करने में मुश्किल हो सकती है. इसलिए नेचुरल स्नैक्स और ताजे प्रोटीन सोर्स चुनना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

प्रोटीन शेक भी लिस्ट में शामिल

हर प्रोटीन शेक हेल्दी हो, यह जरूरी नहीं है. कई प्रोटीन शेक में एक्सट्रा शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवर काफी ज्यादा मात्रा में मिलाए जाते हैं. ऐसे ड्रिंक्स वजन घटाने की बजाय कैलोरी बढ़ाने का काम कर सकते हैं. इसलिए कोई भी प्रोटीन शेक खरीदने से पहले उसका न्यूट्रिशन लेबल ध्यान से पढ़ना जरूरी माना जाता है.

इसके अलावा चीजी हैवी मील, फास्ट फूड, डेली मीट्स और फ्लोवर्ड योगर्ट भी वजन कम करने वाले लोगों को अपनी डाइट से बाहर ही रखने चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply