प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने एक असाधारण दार्शनिक, शिक्षाविद, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की एक कालजयी आवाज के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई. टैगोर की जयंती ‘पोचिशे बोइशाख’ या बंगाली महीने ‘बोइशाख’ की 25 तारीख को मनाई जाती है, जिसे ‘रवींद्र जयंती’ के नाम से जाना जाता है.

पीएम मोदी ने कहा कि टैगोर ने मानवता की गहनतम भावनाओं और हमारी संस्कृति के उच्चतम आदर्शों को अपनी अभिव्यक्ति प्रदान की. उन्होंने हमारे समाज को नवीन विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समृद्ध किया. हम उन्हें गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करते हैं. उनके विचार निरंतर हमारे मनों को आलोकित करते रहें और हमारे प्रयासों में हमारा मार्गदर्शन करते रहें.
Today, on the special occasion of Pochishe Boishakh, we pay our heartfelt tributes to Gurudev Tagore.
Gurudev Tagore was a writer, thinker and poet of extraordinary brilliance. He made a mark as an exceptional philosopher, educationist, artist and a timeless voice of Indias
— Narendra Modi May 9, 2026
उनकी रचनाओं के मूल्य पीढ़ियों को प्रेरित कर रहे
संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि ‘पोचिशे बोइशाख’ के पावन अवसर पर हम उन्हें अत्यंत आदर और श्रद्धा के साथ स्मरण करते हैं. एक महान साहित्यिक विभूति, दूरदर्शी शिक्षाविद और गहन विचारक के रूप में गुरुदेव की विरासत मानवता, रचनात्मकता और भारतीय सभ्यता की समृद्ध परंपराओं के मूल्यों से पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती आ रही है.
Remembering Gurudev Rabindranath Tagore ji on his jayanti & the occasion of Pochishe Boishakh with deep respect & admiration.
A towering literary icon, visionary educationist & profound thinker, Gurudevs legacy continues to inspire generations with the values of humanity, https://t.co/QkE8BJRlsd pic.twitter.com/l9mmmDMfbY
— Kiren Rijiju May 9, 2026
बंगाली कैलेंडर के मुताबिक क्या?
टैगोर का जन्म बंगाली कैलेंडर के 25वें बोइशाख 1268 को हुआ था. शनिवार को पश्चिम बंगाल में पहली बार सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में BJP सरकार शपथ लेने जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम रेखा गुप्ता, सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़ी हस्तियां यहां पहुंच चुकी हैं.



