आईपीएल 2026 के बीच कई विवाद अभी तक सामने आ चुके हैं। इसी बीच एक और नया मामला सामने आया है। हालांकि, यह विवाद आईपीएल का नहीं है लेकिन इस आईपीएल सीजन के बीच कई बवाल देखने को मिले हैं। अब राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने भी आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार बल्लेबाजी कर रहे को घेर लिया है। साथ ही एक महिला क्रिकेटर को भी साथ में नोटिस जारी किया गया है।

आपको बता दें कि पिछले महीने राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने पंजीकृत परीक्षण पूल सूची में बदलाव किए थे। आरटीपी में शामिल खिलाड़ियों को अपने ठिकाने की नियमित जानकारी देनी होती है और तय समय पर डोपिंग टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना अनिवार्य होता है। अब अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल को इसका उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है और नाडा द्वारा उनको नोटिस भी भेजा गया है।
भारत की स्टार महिला क्रिकेट का नाम यशस्वी जायसवाल के साथ शामिल है। दोनों के खिलाफ Where About Failure का नोटिस एजेंसी द्वारा भेजा गया है और पहला टेस्ट मिस करने का आरोप है। हालांकि, दोनों क्रिकेटरों को सफाई देने का मौका भी मिलेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी और शेफाली दिए गए समय और स्थान पर डोप कंट्रोल ऑफिसर के सामने सैंपल के लिए नहीं मौजूद थे। यशस्वी का बीते वर्ष 17 दिसंबर और शेफाली का बीते वर्ष सात नवंबर को डोप टेस्ट होना था लेकिन यह दोनों क्रिकेटर्स अनुपस्थित थे। इसके बाद 18 और 20 फरवरी को दोनों से जवाब मांगा गया लेकिन फिर भी कोई जवाब नहीं आने पर इसे मिस टेस्ट दर्ज किया गया।
2 साल के प्रतिबंध का है प्रावधान
नाडा के नियमों के अनुसार अगर 12 महीनों के अंदर किसी भी खिलाड़ी के खिलाफ Where About Failure के तहत तीन मिस टेस्ट दर्ज होते हैं तो उसे एंटी डोपिंग नियमों के उल्लंघन का दोषी माना जाता है। फिर उसके मामले की सुनवाई होती है। अगर नाडा के सुनवाई पैनल के सामने बेगुनाही सिद्ध नहीं होती है तो खिलाड़ी के ऊपर दो साल तक के प्रतिबंधन लगने का भी प्रावधान है।
अब यशस्वी और शेफाली के खिलाफ पहला मिस टेस्ट दर्ज होने के बाद दोनों खिलाड़ियों को सफाई का मौका मिलेगा। इसके लिए सात दिन का समय भी दिया गया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई और आईसीसी को भी दी गई है। अब दोनों खिलाड़ियों को अलर्ट मोड पर रहना होगा और अगर दो मिस टेस्ट अगले 12 महीने के अंदर और दर्ज हुए तो दोनों के ऊपर प्रतिबंध भी लग सकता है।
नाडा की सूची में 14 क्रिकेटर शामिल
नाडा की में 348 खिलाड़ी शामिल हैं और इसमें 14 क्रिकेटर भी हैं। टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा पहले से ही इस सूची में हैं। पिछले साल वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा तथा शेफाली वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर भी इस सूची का हिस्सा हैं।



