Shivpuri Crime News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बहन की मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद में एक मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का पालनपोषण कर रहा था. घटना से गांव में दहशत का माहौल है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुटी गई. घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात बदरवास थाना क्षेत्र के गरगट्टू गांव की है. पैसे को लेकर हुए विवाद में गांव के ही दिलीप नाम के युवक ने पप्पू आदिवासी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. मृतक पप्पू शुक्रवार को ही मजदूरी कर अपने गांव लौटा था. दोपहर को वह अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे लेटा हुआ था, तभी आरोपी दिलीप वहां पहुंच गया.
मजदूरी के पैसों के विवाद में हत्या
उसने पप्पू से बहन रखी लुहांगी की मजदूरी के पैसे मांगने. इस बात का जवाब देते हुए पप्पू ने कहा कि वह मजदूरी के पैसे सीधे कारो को ही देगा. इतनी सी बात पर दोनों की बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर दिलीप ने गालीगलौज करते हुए पप्पू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस दौरान पप्पू की पसली और कंधे पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई.
फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
आननफानन में पप्पू को अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजन की शिकायत पर बदरवास पुलिस ने दिलीप के खिलाफ हत्या केस दर्ज कर लिया है. वह फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लग गई है. दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है. मृतक के परिजन आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.


