Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया, उसने “तेरे बगैर हम कैसे जिंदा रहेंगे, तेरे घर के सामने अपनी जान दे देंगे”. इस गाने पर रील भी सामने आई, बताया जा रहा है कि मरने से पहले उसने रील बनाई, और उसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म में पोस्ट किया, फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह रील सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक ने प्रेमप्रसंग के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया. हालांकि, परिजनों की माने तो इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. फिलहाल पुलिस हर पहलुओं को लेकर मामले की जांच कर रही है.

पूरा मामला रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत, ग्राम सिलचट का है. यहां के रहने वाले राज खान, जो पेशे से टाइल्स मिस्त्री थे. उसने बीती रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. राज को अभी चार दिन पहले ही काम के सिलसिले में मुंबई भेजा गया था, लेकिन वह वहां नहीं रुका और शुक्रवार शाम अचानक गांव लौट आया. घर वालों के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चला गया. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कमरे के अंदर राज मौत की तैयारी कर रहा है.
रील बनाने के बाद कर लिया सुसाइड
राजकुमार ने कमरे के अंदर उसने एक फिल्मी गाने पर रील बनाई ‘तेरे बगैर कैसे हम जिंदा रहेंगे, तेरे घर के सामने हम अपनी जान देंगे’. इस रील को सोशल मीडिया पर वायरल करने के तुरंत बाद, राज ने मौत को गले लगा लिया. यह रील सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है. शनिवार की सुबह जब काफी देर तक राज का दरवाजा नहीं खुला, तो बड़े भाई पप्पू खान ने खिड़की से झांककर देखा तो घर में कोहराम मच गया. राज का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा.
पुलिस मामले की कर रही जांच
हालांकि. जिस तरह से युवक की रील सामने आई है, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक का किसी से प्रेमप्रसंग था, और उसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. परिजन अभी इस मामले में कुछ भी साफ कहने से बच रहे हैं. फिलहाल पुलिस हर पहलुओं को लेकर मामले की जांच कर रही है.



