CricketIndiaTrending

RR vs GT: IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स ने बदली जर्सी, जानिए पिंक कलर में खेलने की बड़ी वजह

RR vs GT मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स पिंकब्ल्यू की जगह ऑलपिंक जर्सी में मैदान पर उतरी। आइए जानते है इस जर्सी के पीछे बदलाव का कारण क्या है।

RR vs GT: IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स ने बदली जर्सी, जानिए पिंक कलर में खेलने की बड़ी वजह
RR vs GT: IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स ने बदली जर्सी, जानिए पिंक कलर में खेलने की बड़ी वजह

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में फैंस को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मैच में अपनी पारंपरिक पिंकब्ल्यू जर्सी की जगह पूरी तरह पिंक जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी। टीम के इस नए लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी चर्चा होने लगी।

फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही था कि आखिर राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के बीच अचानक अपनी जर्सी क्यों बदल दी। हालांकि इसके पीछे एक बेहद खास और सामाजिक कारण जुड़ा हुआ है। राजस्थान रॉयल्स पिछले कुछ सीजन से एक खास अभियान के तहत IPL में एक मैच ऑल पिंक जर्सी में खेलती आ रही है।

RR vs GT: राजस्थान रॉयल्स ने क्यों पहनी पिंक जर्सी?

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में अपनी ‘पिंक प्रॉमिस’ पहल के तहत ऑल पिंक जर्सी पहनी। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं की मदद करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। टीम पिछले कुछ सालों से IPL के एक मुकाबले में पिंक जर्सी पहनकर उतरती है। इस पहल के तहत राजस्थान रॉयल्स हर छक्के के बदले अपने स्पॉन्सर्स के साथ मिलकर छह घरों में सोलर लाइट लगवाती है।

Our Pink Promise jersey was created by 19yearold Samiksha, whose design won from over 8000+ entries 🤯

Watch her hand over the kit to her favourite! 💗 pic.twitter.com/90Rvssq9Gy

— Rajasthan Royals May 9, 2026

RR vs GT: मैच से पहले दिखा खास मोमेंट

इस खास मुकाबले से पहले सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक भावुक पल भी देखने को मिला। मैच शुरू होने से पहले एक महिला ने दोनों टीमों के कप्तानों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया। राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर भी इस पहल की जानकारी साझा की, जिसके बाद फैंस ने टीम के इस कदम की जमकर तारीफ की।

RR vs GT: रियान पराग हुए बाहर, यशस्वी बने कप्तान

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा, जहां नियमित कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण मैच से बाहर हो गए। उनकी गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने टीम की कमान संभाली। IPL और टी20 क्रिकेट में यह यशस्वी जायसवाल का पहला कप्तानी मुकाबला रहा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply