India

NCP नेता सुप्रिया सुले की कार एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचीं सांसद

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले की कार को मुंबईपुणे एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी. इस घटना में कार में सवार ड्राइवर समेत सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं. हादसे की जानकारी खुद सुप्रिया ने सोशल मीडिया के जरिए दी. सुले ने इसे एक “बहुत बुरा अनुभव” बताया और कहा कि भगवान का शुक्र है कि किसी को चोट नहीं आई.

NCP नेता सुप्रिया सुले की कार एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचीं सांसद
NCP नेता सुप्रिया सुले की कार एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचीं सांसद

सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि वह पुणे से मुंबई की ओर कार से जा रही थीं, तभी GJ13CF5257 नंबर के वाहन ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना के बाद सुप्रिया सुले ने नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की.उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण बड़े हादसे हो सकते हैं. लोगों को हमेशा सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए, सतर्क रहना चाहिए और जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाना चाहिए.

While travelling from Pune to Mumbai today, I had an awful experience on the highway when vehicle GJ13CF5257 rammed into my car from the side due to reckless driving. Thankfully, everyone is safe.

Incidents like these are a serious reminder that overspeeding and negligence on pic.twitter.com/WrOGsNzqLX

— Supriya Sule May 9, 2026

मुंबईपुणे एक्सप्रेसवे पर अक्सर होते रहते हैं सड़क हादसे

इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा. हालांकि किसी के घायल न होने से बड़ा हादसा टल गया. बताया जाता है कि मुंबईपुणे एक्सप्रेसवे पर इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. अक्सर इनमें जानमाल का भारी नुकसान होता है. ऐसी सड़क दुर्घटनाएं अक्सर यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती हैं. इसीलिए सुप्रिया सुले ने लोगों से धीमी गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में सुप्रिया सुले की कार को भी कुछ नुकसान पहुंचा है.

अकोलापातुर सड़क पर भीषण सड़क हादसा

इससे पहले अकोलापातुर मार्ग पर आधी रात के आसपास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जब एक अज्ञात वाहन ने पीछे से आ रहे दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोपहिया वाहन चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को तत्काल जिला सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply