IndiaTrendingUttar Pradesh

4 बच्चों की मां पड़ोसी संग भाग गई, पति को लगा ऐसा झटका, पेट्रोल छिड़ककर… फतेहपुर में लव ट्राएंगल की खौफनाक कहानी

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा और सामाजिक तानेबाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक चार बच्चों की मां अपने पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी की इस बेवफाई से आहत पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए खुद को आग लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की. समय रहते पड़ोसियों की सजगता से उसकी जान तो बच गई, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

4 बच्चों की मां पड़ोसी संग भाग गई, पति को लगा ऐसा झटका, पेट्रोल छिड़ककर… फतेहपुर में लव ट्राएंगल की खौफनाक कहानी
4 बच्चों की मां पड़ोसी संग भाग गई, पति को लगा ऐसा झटका, पेट्रोल छिड़ककर… फतेहपुर में लव ट्राएंगल की खौफनाक कहानी

दिल दहला देने वाली यह घटना फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव की है. जानकारी के अनुसार, गांव में रहने वाले एक युवक की पत्नी का प्रेम प्रसंग पिछले काफी समय से पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चल रहा था. परिवार और समाज की परवाह किए बिना, चार बच्चों की मां अचानक अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर रफूचक्कर हो गई.

जैसे ही पति को इस ‘लव ट्रायंगल’ और पत्नी के फरार होने की खबर लगी, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. वह पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी की तलाश में दरदर भटक रहा था, लेकिन जब उसे कहीं से कोई उम्मीद नजर नहीं आई, तो उसने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला कर लिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पीड़ित पति का आरोप है कि उसने इस मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने उसकी व्यथा को गंभीरता से नहीं लिया. पुलिसिया कार्रवाई न होने और पत्नी के जाने के गम ने उसे गहरे मानसिक तनाव में धकेल दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल डाल रहा है. वह चिल्लाचिल्लाकर अपनी बेबसी बयां कर रहा था. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और युवक के हाथ से माचिस छीन ली, जिससे एक बड़ा हादसा होतेहोते टल गया.

पुलिस की कार्रवाई और चेतावनी

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराया. पीड़ित युवक ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि यदि उसकी पत्नी को जल्द बरामद नहीं किया गया और आरोपी पड़ोसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वह दोबारा आत्महत्या का प्रयास करेगा.

वहीं, इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस टीम गठित कर दी गई है और फरार महिला व उसके प्रेमी की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. गांव के लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद से चारों बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply