India

MP: सड़कें खोलेंगी विकास का द्वार…₹1763 करोड़ में 2117 किलोमीटर रोड, जानें सरकार का विकास प्लान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले के भैरूंदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाIV और पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाIV अंतर्गत प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण किया जाएगा. इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 987 बसाहटों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी. इसके ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

MP: सड़कें खोलेंगी विकास का द्वार…₹1763 करोड़ में 2117 किलोमीटर रोड, जानें सरकार का विकास प्लान
MP: सड़कें खोलेंगी विकास का द्वार…₹1763 करोड़ में 2117 किलोमीटर रोड, जानें सरकार का विकास प्लान

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प वर्षा से की. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की बयार बह रही है. देश में अद्भुत परिर्वतन दिखाई दे रहा है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अलगअलग कैटेगरी में अवॉर्ड भी दिए गए. इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया.

प्रदेश में अद्भुत समय चल रहा यादव

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में अद्भुत समय चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है. इस मौके पर कांग्रेसियों को भी याद करना चाहिए, जिनकी वजह से गांव से लेकर गरीबमजदूर, हर तरफ परेशानी थी. उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के हाथों 5 हजार करोड़ की सौगातें मिली हैं. आज प्रधानमंत्री सड़क, प्रधानमंत्री आवास, देश के राज्यों के लिए अलगअलग पुरस्कार प्रदान किए गए.

इन पुरस्कारों में मध्यप्रदेश को पहले के दो पुरस्कार और बाद के तीन पुरस्कार मिले हैं. मैं आज केवल इतना ही कहना चाहूंगा कि हम और आप सदैव साथ रहेंगे. मैं वो सभी मांगें मानने की घोषणा करता हूं, जो भी केंद्रीय शिवराज सिंह चौहान अपनी लोकसभा के लिए चाहते हैं.

प्रदेश में विकास का महायज्ञ शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2055 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपा. उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देता हूं. भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की योजनाएं लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आते हैं. डॉ. यादव के नेतृत्व में विकास का महायज्ञ चल रहा है. आज मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश को भारत सरकार की तरफ से अनेको सौगातें मिली हैं.

लक्ष्य भी हासिल करता है एमपीपेम्मासानी

केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि मध्यप्रदेश योजनाओं को लागू करने के साथ लक्ष्य भी हासिल करता है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4 में प्रदेश में 2500 किलोमीटर की नई सड़कें बनाएंगे और बस्तियों से संपर्क सुधारेंगे. मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों का कायाकल्प कर रही है. जल जीवन मिशन से हर घर को पानी दिया जा रहा है. विकसित भारत 2047 की यात्रा में गांव और किसान का विकास भी जरूरी है.

आज के कार्यक्रम की बड़ी बातें :

* केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 261 करोड़ लागत की नई सड़कों और 1763 करोड़ रुपये लागत की 963 सड़कों की मंजूरी का पत्र सौंपा.

* देश के विभिन्न राज्यों के लिए 18 हजार 907 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया.

* प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों के निर्माण में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार मिला. प्रदेश में 90 हजार 766 किलोमीटर लंबी सड़कें तैयार की गईं.

* दूसरे स्थान पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा.

* कैटेगरी2 के अंतर्गत बसाहटों को जोड़ने के लिए बिहार को पहला, मध्यप्रदेश को दूसरा और ओडिशा को तीसरा स्थान मिला.

* कैटेगरी3 में गुजरात प्रथम, तमिलनाडु द्वितीय रहा. सड़कों के रखरखाव के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम रहा. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए मध्यप्रदेश पहले स्थान और छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा.

* बसाहटों को जोड़ने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए असम, हिमाचल और ओडिशा के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply