आजकल हार्ट अटैक होना काफी आम चुका है, पहले ये 5060 की उम्र के बाद होता था। बाहर से हेल्दी और फिट दिखने वाले लोगों को 3540 की उम्र में ही अचानक दिल का दौरा पड़ जाता है और ऐसे में कुछ समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। हार्ट अटैक तब आता है जब आपका दिल कमजोर हो चुका हो या फिर कोई नस ब्लॉक हो जाए। इस बारे में कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि इसके पीछे हमारी खराब लाइफस्टाइल, तनाव, नींद की कमी और अनहेल्दी खानपान जैसी आदतें बड़ी वजह बन रही हैं। रोजमर्रा की कुछ गलतियां धीरेधीरे हमारे दिल को कमजोर करती हैं और समय रहते ध्यान न देने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं वो 5 चीजें, जो आपके दिल की सेहत को हर दिन नुकसान पहुंचा रही हैं।

5 खराब आदतें क्या हैं
जानेअनजानें में हम रोजाना ऐसी कुछ आदतों को अपना लेते हैं, जिससे न सिर्फ हमारा दिल बल्कि शरीर भी कमजोर होता चला जा रहा है। कहीं आप भी इन आदतों की चपेट में तो नहीं आ चुके हैं, चलिए आपको कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर विशाल खुल्लर की बताई कुछ चीजों के बारे में बताते हैं।
1 ब्रेकफास्ट स्किप करना
ऑफिसकॉलेज जाने की जल्दी के चक्कर में अक्सर लोग अपना नाश्ता स्किप कर देते हैं। नाश्ता आपके शरीर को पूरा दिन एनर्जी देता रहता है। नाश्ता करने से स्ट्रेस लेवल नहीं बढ़ता, कार्टिसोल कंट्रोल में रहता है, ब्लड शुगर भी मेंटेन रहता है। अगर आप नाश्ता छोड़ देते हैं, तो सभी चीजों का लेवल अप हो जाता है और ये आपके हार्ट के लिए बुरा है। आप नाश्ते में पराठा, रोटी, ओट्स, अंडा कुछ भी खाएं लेकिन स्किप ना करें।
2 नो एक्सरसाइज
सुबह उठे बैठेबैठे फोन चलाया ऑफिस गए और वहां 89 घंटे कुर्सी पर चिपककर बैठ गए। फिर घर आ गए और बिस्तर पर पड़ेपड़े फोन चलाते रहे। यही आदत आजकल ज्यादातर लोगों की हो चुकी है, जो आपके हार्ट के लिए खतरनाक है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको एक्सरसाइज करनी पड़ेगी। तभी उसकी मसल्स मजबूत होंगी। अगर आप जिम नहीं जा पा रहे हैं, तो सिर्फ आधे घंटे वॉक करें या फिर घर में योगा कर लीजिए।
3 कम नींद ज्यादा तनाव
नींद के लिए 8 घंटे सबसे बेस्ट माने जाते हैं लेकिन अब ये घटकर 6 घंटे हो चुके हैं। अगर आप 6 घंटे भी कायदे से सो जाते हैं, तब भी हार्ट के लिए अच्छा है। 6 घंटे से कम की नींद आपके दिल को कमजोर कर देगी। कम नींद होगी तो दिमाग पर प्रेशर बढ़ेगा और स्ट्रेस लेवल भी बढ़ता जाएगा। इसका असर आपके दिल पर पड़ेगा और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ेगा।
4 प्रोसेस्ड फूड्स
प्रोसेस्ड फूड्स खाने का ट्रेंड अब खूब बढ़ चुका है, पैकेट वाली चीजें लाओ और खाओ। इसके अलावा लोग ऑनलाइन ऑर्डर करके चीजें मंगवाकर खाते हैं लेकिन इन चीजों में भारी मात्रा में सोडियम होता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ा देता है। बढ़ा हुआ बीपी दिल के लिए साइलेंट किलर होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है।
5 स्मोकिंगड्रिंकिंग
अगर आप भारी मात्रा में सिगरेट और शराब का सेवन करते हैं, तो भी आपका दिल धीरेधीरे कमजोर हो रहा है। आजकल लोगों ने लाइफस्टाइल में सिगरेटशराब को खासतौर पर जोड़ लिया है, लेकिन ये दोनों ही चीजें न सिर्फ हार्ट अटैक को दावत देते हैं बल्कि इससे कई तरह के कैंसर का भी खतरा बनता है।
क्या करना चाहिए
सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं।
आधे घंटे वॉक करें या फिर एक्सरसाइज करें।
नाश्ते में हेल्दी चीजों को खाएं, जिसमें प्रोटीनफाइबर हो।
ऑफिस में लगातार बैठे न रहें, बीचबीच में उठें और टहलें।
लंचडिनर में हेल्दी ऑप्शन रखें और बाहर के खाने से बचें।
शराबसिगरेट को लिमिट में करें। चायकॉफी भी ज्यादा न लें।
नींद कम से कम 67 घंटे की लें, इससे कम खतरे की घंटी होती है।
नोट यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।



