CricketIndiaTrending

‘भुवी को फिर से लाओ’: भुवनेश्वर कुमार के मुरीद हुए अश्विन, 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की उठाई आवाज

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार का जलवा लगातार बरकरार है। रविवार को और फिर निचले क्रम पर उपयोगी छक्के से उन्होंने अपनी ऑलराउंड क्षमता का भी प्रदर्शन किया। लंबे समय के बाद एक बार फिर से भुवी का वह रूप दिखा है जिसके लिए उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। एक बार फिर से जब यह स्विंग गेंदबाज जबरदस्त फॉर्म में है तब उन्हें टीम इंडिया में वापस लाने की आवाज भी उठने लगी है।

‘भुवी को फिर से लाओ’: भुवनेश्वर कुमार के मुरीद हुए अश्विन, 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की उठाई आवाज
‘भुवी को फिर से लाओ’: भुवनेश्वर कुमार के मुरीद हुए अश्विन, 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की उठाई आवाज

दिग्गज स्पिनर ने भुवी तो टीम इंडिया में वापस लाने की मांग की है। उन्होंने टी20 में उनकी शानदार गेंदबाजी की टेस्ट मैच के स्पेल से भी तुलना की है। उन्होंने जियो स्टार पर कहा,”हैशटैग ‘BringBackBhuvi’, मैं दिल से चाहता हूं और मुझे अच्छा लगेगा यह देख कि उन्हें टी20 टीम में फिर से लाया जाए।”

अश्विन ने कहा,”नई गेंद से वह असरदार हैं, डेथ ओवर्स में अच्छा स्पेल डाल रहे हैं और आपको जब प्रेशर में बल्ले से सिक्स की जरूरत है, तब मैदान के सबसे कठिन हिस्से में वह छक्का भी लगा रहे हैं। वह जब जान गए कि पिच में उनके लिए कुछ है तो उन्होंने प्रॉपर टेस्ट मैच वाली गेंदबाजी की। वह ओपनिंग बल्लेबाजों की लगातार परीक्षा लेते आए हैं।”

भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने आगे कहा,”रोहित शर्मा को जिस धीमी और स्विंग करती गेंद पर उन्होंने आउट किया, वह काबिलएतारीफ था। फिर इसी मैच में उनकी वह यॉर्कर भी शानदार थी जिससे उन्होंने अपना चौथा विकेट लिया। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।”

भुवनेश्वर कुमार 2022 से टीम इंडिया से बाहर

आपको बता दें कि भुवनेश्वर ने भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था। वहीं वनडे में वह आखिरी बार जनवरी 2022 में नजर आए थे। उन्होंने 2018 से भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। उनकी मौजूदा गेंदबाजी को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस तो उन्हें वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी चुनने की मांग कर रहे हैं। उनके नाम 21 टेस्ट में 63, 121 वनडे में 141 और 87 टी20 इंटरनेशनल में 90 विकेट लिए हैं।

Precision. Control. Class. 🎯

Bhuvneshwar Kumar sits atop the wicket charts with 21 scalps ❤️

Will he become the first bowler with three Purple Caps in #TATAIPL? 🟣👑#KhelBindaas | @BhuviOfficial pic.twitter.com/v70l42YUCJ

— IndianPremierLeague May 10, 2026

भुवी ने मुंबई के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव के रूप में तीन बड़े विकेट झटके थे। उसके बाद तिलक वर्मा को उन्होंने खतरनाक यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड कर दिया था। में अभी तक 11 मैचों में भुवनेश्वर कुमार 21 विकेट ले चुके हैं। उनका औसत करीब 15 का है और इकॉनमी भी 7.4 की रही है।

राशिद नंबर 1, कोहली पहुंचे किशन के बराबर; IPL में सबसे ज्यादा गोल्डन डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में राशिद खान नंबर 1 बल्लेबाज हैं। वहीं विराट कोहली भी इस शर्मनाक लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply