CricketIndiaTrending

WTC पर नजर! IPL के बाद Starc-Cummins को मिला आराम, Mitchell Marsh बने Australia के कप्तान

ऑस्ट्रेलिया ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे तेज गेंदबाजों पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के कार्यभार प्रबंधन के तहत पाकिस्तान और बांग्लादेश में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए सोमवार को अपनी टीम में नहीं चुना।
इस फैसले से कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।कमिंस, स्टार्क और हेज़लवुड को विश्राम देने का उद्देश्य इन तीनों को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए तैयार रखना है जिसकी शुरुआत वह बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की घरेलू टेस्ट श्रृंखला से करेगा।

WTC पर नजर! IPL के बाद Starc-Cummins को मिला आराम, Mitchell Marsh बने Australia के कप्तान
WTC पर नजर! IPL के बाद Starc-Cummins को मिला आराम, Mitchell Marsh बने Australia के कप्तान

ये तीनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ 30 मई से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। ऑलराउंडर लियाम स्कॉट और ऑस्ट्रेलिया की अंडर19 विश्व कप टीम के कप्तान ओली पीक को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है।
आईपीएल 31 मई को समाप्त होगा।
युवा बल्लेबाज जोएल डेविस को जून में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए टीम में चुना गया है। उन्हें भी पहली बार मौका मिला है।
ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस और जेवियर बार्टलेट इंडियन प्रीमियर लीग के बाद बांग्लादेश रवाना होंगे, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को टीम से बाहर कर दिया गया है।

अगले साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए मिचेल मार्श दोनों टीम की कप्तानी करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया रावलपिंडी और लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा। इसके बाद वह बांग्लादेश का दौरा करेगा तथा ढाका में तीन वनडे मैच और चटोग्राम में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा।
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श , एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम जम्पा।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श , जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, एडम जम्पा।
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श , जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जम्पा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply