गर्मी के मौसम उन खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद करे। दरअसल, तेज धूप और लू के चलते शरीर से पानी का स्तर तेजी से कम होता है। ऐसे में सिर्फ पानी पीना ही जरूरी नहीं होता। इसके साथ उन फूड्स का सेवन करना चाहिए जो शरीर के तापमान को संतुलित रखें और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करें। इसके लिए रायता एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। गर्मी के मौसम में लोग अलगअलग तरह से रायता बनाना पसंद करते हैं। रायता शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और साथ ही लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करता है। यहां पर तीन तरह के रायते की रेसिपी साझा की गई है, जिसे आप इस गर्मी ट्राई कर सकते हैं।

1 खीरापुदीना रायता
सामग्री
1 कप दही
1 मध्यम आकार का खीरा
2 बड़े चम्मच ताजी पुदीने की पत्तियां
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च
खीरापुदीना रायता बनाने का आसान विधि
सबसे पहले दही को स्मूद होने तक फेंट लें। इसके बाद इसमें खीरा, पुदीना, नमक, जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। इसे 1520 मिनट तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब आप इसे ठंडाठंडा सर्व कर सकते हैं।
2 बूंदी रायता
सामग्री
1 कप दही
आधा कप सादी बूंदी
आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
नमक स्वादानुसार
ताजा हरा धनिया
बूंदी रायता बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले दही में चाट मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद बूंदी को 1 मिनट गुनगुने पानी में भिगोकर हल्का निचोड़ लें और दही में डाल दें। ऊपर से हरा धनिया और लाल मिर्च पाउडर मिला दें। इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसे आप सर्व कर सकते हैं।
3 पाइनएप्पल रायता
गर्मी के मौसम में पाइनएप्पल रायता भी ट्राई कर सकते हैं। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। यहां देखें इसे बनाने की आसान विधि
सामग्री
आधा कप कटे हुए पाइनएप्पल के टुकड़े
1 कप दही
1 बड़ा चम्मच चीनी या शहद
एक चुटकी इलायची पाउडर
1 चुटकी काला नम
1 बड़ा चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
1 बड़ा चम्मच कटे हुए बादाम या पिस्ता
कुछ पुदीने की पत्तियां सजावट के लिए
आम का रायता बनाने की आसान विधि
सबसे पहले आम को छील कर छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें। या फिर मिक्सर में पीस लें। एक बड़े बाउल में दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें आम के टुकड़ें और पल्प डालें। फिर इसमें चीनी या शहद, इलायची पाउडर और काला नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसे 1520 मिनट फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और पुदीने की पत्तियां डालकर आप इसे सर्व कर सकते हैं।



