IndiaTrending

Detox Drinks: गर्मी में भी चमकेगा चेहरा! इन डिटॉक्स ड्रिंक को पीने की डालें आदत

गर्मी में स्किन पर डलनेस या डार्कनेस का डर ज्यादा बना रहता है. धूलमिट्टी, प्रदूषण के अलावा धूप से होने वाली टैनिंग से स्किन डल नजर आने लगती है. महंगे प्रोडक्ट्स के साथ स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कुछ चीजों का पानी पीना चाहिए. जानें डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में जो स्किन को चमकाती हैं…

Detox Drinks: गर्मी में भी चमकेगा चेहरा! इन डिटॉक्स ड्रिंक को पीने की डालें आदत
Detox Drinks: गर्मी में भी चमकेगा चेहरा! इन डिटॉक्स ड्रिंक को पीने की डालें आदत

गर्मी में स्किन को नुकसान समर सीजन में स्किन नॉर्मल से ज्यादा डल नजर आती है. लोग इसकी वजह सिर्फ धूप और गंदगी को मानते हैं. जबकि इस मौसम में खाई गई गलत चीजें और आदतें भी स्किन को नुकसान पहुंचाती है. वैसे यूवीए और यूवीबी किरणों का गर्मी में स्किन पर ज्यादा बुरा असर पड़ता है.

नींबू और शहद दिन की नींबू और शहद से शुरुआत बॉडी को डिटॉक्स करने के सबसे बढ़िया तरीका है. नींबू में स्किन के लिए सबसे जरूरी विटामिन सी होता है. नेचुरल ग्लो के लिए विटामिन सी का इंटेक सबसे बेस्ट है. साल 2025 में आई एक स्टडी के मुताबिक शहद में हाई शुगर होती है जो बॉडी में वाटर एब्जॉर्बप्शन को बेहतर बनाती है. गर्मी में इसे खाली पेट पीना बेस्ट है.

खीरे और पुदीने की ड्रिंक हाइड्रेशन के लिए खीरा बेस्ट है और पुदीना में कूलिंग इफेक्ट है. इनकी ड्रिंक बॉडी को कूल रखने के अलावा सूजन को घटा कर स्किन को फ्रेश फील कराती है. रात में खीरे की स्लाइस और पुदीने के पत्तों को भिगोकर रख दें. कुछ दिन इसे पीने से स्किन पर पॉजिटिव इफेक्ट नजर आने लगता है.

नारियल पानी भारतीयों को गर्मी में डिटॉक्स ड्रिंक कोकोनट वाटर को जरूर पीना चाहिए. Journal of Pharmaceutical Research International highlights के मुताबिक इस पानी में पोषक तत्व और हाइड्रेटिंग बेनिफिट्स हैं. रोजाना इसे पीने से स्किन सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और नेचुरली रेडिएंट रहती है.

आंवला का जूस नींबू की तरह आंवला में भी काफी विटामिन सी होता है. इसमें कई दूसरे एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं. ये विटामिन स्किन डैमेज से लड़ता है और रंगत में सुधार लाता है. आंवला के जरिए स्किन के लिए सबसे जरूरी कोलेजन का प्रोडक्शन भी बॉडी में बेहतर होता है. इसका जूस निकालकर सुबह 11 बजे पिएं और फर्क देखें.

तरबूज का जूस ये गर्मियों का सुपर फ्रूट है क्योंकि तरबूज में सबसे ज्यादा पानी होता है. गर्मी में स्किन को हेल्दी रखने के लिए हाइड्रेशन लेवल सही रखना जरूरी है. इसे पीने से बॉडी के अंदर से टॉक्सिन्स नेचुरली बाहर निकल पाते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply