CricketIndiaTrending

‘मरने दो उसे’ वाले बयान पर बद्रीनाथ ने दी सफाई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-मुंबई इंडियंस मैच का है मामला

चेन्नई सुपर किंग्स और भारत के पूर्व बल्लेबाज एस बद्रीनाथ ने रविवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मैच के दौरान क्रुणाल पंड्या को लेकर कमेंट्री के दौरान की गई टिप्पणी के लिए आलोचना का सामना करने के बाद सफाई दी है। 45 साल के बद्रीनाथ ने एक्स पर सफाई देते हुए कहा कि कमेंट्री के दौरान उनका इरादा रयान रिकेल्टन की खेल भावना को रेखांकित करना था। उनका कोई शाब्दिक या आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मकसद नहीं था।

‘मरने दो उसे’ वाले बयान पर बद्रीनाथ ने दी सफाई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-मुंबई इंडियंस मैच का है मामला
‘मरने दो उसे’ वाले बयान पर बद्रीनाथ ने दी सफाई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-मुंबई इंडियंस मैच का है मामला

बद्रीनाथ ने यह भी बताया कि तमिल न समझने के कारण उनके शब्दों का गलत इस्तेमाल निकाला गया। उन्होंने कहा कि वह रिकेल्टन के व्यवहार की तारीफ करना चाह रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे हालात में उनका मन हमेशा साथी क्रिकेटर को नजरअंदाज करने के बजाय आगे बढ़कर उसकी मदद करने का करता है। उन्होंने कहा, ‘मरने दो उसे… मेरा ऐसा रवैया नहीं होगा। मैं जाकर उसे स्ट्रेच करूंगा। रयान रिकेल्टन का बहुत अच्छा व्यवहार था। इसके लिए उसे और मुंबई इंडियंस को फेयर प्ले पॉइंट्स मिलने चाहिए। यह मैंने ऑन एयर कहा था। यह उन लोगों के लिए है जो आम तमिल नहीं समझते।’

“Let him die there”… that’s not going to be my attitude. I will go and stretch him. Great gesture from Ryan Rickelton.. Fair Play points should be given to him and MI for that.

This is what I said on air, for people who don’t understand colloquial Tamil. 🙏

— S.Badrinath May 11, 2026

क्या है मामला

यह विवाद मैच के दौरान तब हुआ जब क्रुणाल पंड्या रोमांच मैच के दौरान बैटिंग करते समय क्रैम्प्स से जूझ रहे थे। वह शॉट लगाने के बाद जमीन पर दर्द से कराह रहे थे। तभी मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर रयान रिकेल्टन उनके पास पहुंचे और उनके पैर को स्ट्रेस किया। रिकेल्टन के स्पोर्ट्समैनशिप की बहुत तारीफ हुई। हालांकि, कमेंट्री पर इस घटना पर बात करते समय बद्रीनाथ के शब्दों के चुनाव की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। कुछ यूजर्स को लगा कि यह शब्द परिस्थिति के हिसाब से काफी कड़े थे।

Here is the translation of S Badrinath’s commentary from yesterday…. he said, “it’s ok if opposition says, hey die in cramps.”….. how shameless someone could be 🤢🤢 pic.twitter.com/WRu5owS6RA

— King In The North👑👑 May 11, 2026

भारतीय टीम में 5 साल बाद वापसी करना चाहता है ऑलराउंडर

क्रुणाल पंड्या ने पांच वनडे मैचों में भारत के लिए खेला है, जिसमें उन्होंने चार पारियों में 65.00 के औसत और 101.56 के स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए हैं। डेब्यू मैच में उन्होंने नाबाद 58 रनों की पारी खेली थी। यह डेब्यू पर किसी भारतीय का सबसे तेज अर्धशतक था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply