CricketIndiaTrending

IPL 2026: 5 खिलाड़ियों का बेंच पर ही गुजरेगा पूरा सीजन, अब मौका मिलना मुश्किल; अर्जुन तेंदुलकर और उनके दोस्त भी शामिल

आईपीएल 2026 में कई धाकड़धाकड़ युवा खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दिए हैं। , अंगकृष रघुवंशी के अलावा प्रिंस यादव, अश्विन कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन जैसे कई नाम चर्चा का विषय बने। उस बीच कई ऐसे सितारे गुमनाम भी रहे जिनका नाम तो खूब है लेकिन मौजूदा सीजन में उन्हें एक बार भी मौका नहीं मिला। इसमें एक अनुभवी खिलाड़ी का नाम भी है। साथ ही अर्जुन तेंदुलकर और उनके दोस्त भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

IPL 2026: 5 खिलाड़ियों का बेंच पर ही गुजरेगा पूरा सीजन, अब मौका मिलना मुश्किल; अर्जुन तेंदुलकर और उनके दोस्त भी शामिल
IPL 2026: 5 खिलाड़ियों का बेंच पर ही गुजरेगा पूरा सीजन, अब मौका मिलना मुश्किल; अर्जुन तेंदुलकर और उनके दोस्त भी शामिल

दरअसल अब लीग स्टेज के 13 मैच बाकी हैं और अंतिम चरण जारी है। सभी टीमों को तकरीबन 22 या 33 मैच ही अधिकतर खेलने हैं। अभी तक कई ऐसे नामी खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें टीमों ने पूरे सीजन सिर्फ बेंच गर्म करने के लिए ही खरीदा है। अर्जुन तेंदुलक मुंबई इंडियंस छोड़कर लखनऊ के साथ यही सोचकर ट्रेड हुए होंगे कि शायद कुछ मैच मिलें, एक्सपोजर मिले, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आइए एकएक करके जानते हैं ऐसे सभी पांचों खिलाड़ियों की लिस्ट:

1 अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई इंडियंस के लिए पांच आईपीएल मैच खेल चुके महान सचिन तेंदुलकर के बेटे इस सीजन से पहले 30 लाख रुपये में ट्रेड होकर शार्दुल ठाकुर के बदले लखनऊ में शामिल हुए थे। मगर कुछ फायदा नहीं हुआ। मुंबई में तो उन्हें पिछले दो तीन साल में पांच मैच भी मिले, लखनऊ की टीम में शमी, मोहसिन, प्रिंस जैसे धाकड़ गेंदबाजों के होते हुए उनकी जगह ही नहीं बन पाई। अब लग भी नहीं रहा है कि बचे हुए तीन मैचों में टीम कॉम्बिनेशन बदलेगी। क्योंकि अब लड़ाई सम्मान की है।

2 पृथ्वी शॉ

अर्जुन की तरह ही हाल उनके दोस्त पृथ्वी शॉ का है। शॉ को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में ही दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन में खरीदा था। उनको भी पूरे सीजन मौका नहीं मिला। निसांका और राहुल ने ओपनिंग की। फिर उसके बाद अभिषेक पोरेल, साहिल परख को भी मौका दिया गया, लेकिन शॉ अभी तक बेंच पर ही बैठे हैं। दिल्ली के दो मैच बाकी हैं और आधिकारिक तौर पर अभी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीद नहीं है कि एकदम से बचे हुए दो मैचों में शॉ को मौका मिलेगा।

3 मुशीर खान

सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। बेहतरीन बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर मुशीर को अभी तक एक भी मैच में मौका नहीं मिला। पंजाब के तीन मैच बाकी हैं और प्लेऑफ की जद्दोजहद जारी है। ऐसे में अब लग भी नहीं रहा कि यह खिलाड़ी टीम में एंट्री कर पाएगी। यानी इस सीजन उन्हें बेंच पर ही बैठकर डेब्यू का इंतजार करना पड़ सकता है।

4 राहुल त्रिपाठी

आईपीएल के लगातार 10वें सीजन का हिस्सा बने राहुल त्रिपाठी को 75 लाख रुपये में उनकी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। मगर 100 मैचों का आईपीएल अनुभव रखने वाला यह स्टार बल्लेबाज पूरे सीजन अभी तक बेंच पर ही बैठा रहा। केकेआर के तीन मैच अभी बाकी हैं और टीम के मौजूदा बैलेंस को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि शायद उनकी जगह अब नहीं बन पाएगी। एक समय यह खिलाड़ी केकेआर का स्टार बल्लेबाज हुआ करता था।

5 इशांत शर्मा

भारत के स्टार तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का करियर अब अंतिम मोड़ पर है। टीम इंडिया से वह बाहर ही हैं और अब आईपीएल टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिल रही है। ने 75 लाख के बेस प्राइस में ही उन्हें रिटेन किया था। पिछले सीजन भी वह गुजरात का हिस्सा थे। मौजूदा सीजन में गुजरात का सफल दौर जारी है और टीम प्लेऑफ के करीब है। ऐसे में टीम के अंदर किसी बदलाव की संभावना नहीं लग रही है जो इशांत को मौका मिलेगा। इसलिए उन्हें अब पूरे सीजन बाहर ही रहना पड़ सकता है।

IPL Playoffs: RCB, GT प्लेऑफ के टिकट से एक कदम दूर, 6 टीमों के बीच जंग; यह है पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 के 57 मैचों के बाद आरसीबी और गुजरात टाइटंस टॉप 2 में हैं। दोनों टीमें प्लेऑफ में पहुंचने से एक कदम दूर हैं। जबकि टॉप 4 के लिए छह टीमों के बीच जंग रोचक है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply