Weather Update Today: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार यानी 15 मई को दिल्ली में बारिश का अनुमान है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. वहीं, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, 16 मई से एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिणपश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती जा रही हैं. 16 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी, अंडमाननिकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मॉनसून दस्तक दे सकता है. वहीं, मध्यप्रदेश और राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है. पश्चिमी मध्यप्रदेश में हालात ऐसे हैं कि लोगों को सुबह और रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही, जबकि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है.
मध्यप्रदेश और राजस्थान में भीषण गर्मी
एमरी के इंदौर में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया. वहीं भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम और रतलाम समेत कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, देवास और गुना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान में भी गर्मी और लू का दौर जारी है. फलोदी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश भी हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है.
पहाड़ों पर कैसा है मौसम?
उत्तरपश्चिम भारत में जम्मूकश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 1516 मई के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने का अनुमान है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरजचमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.
बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट
पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड और ओडिशा में 15 मई से तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. छत्तीसगढ़ में भी गरजचमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं पश्चिम भारत के गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 15 मई के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत में 15 मई से 17 मई तक केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.



