2026 का कारवां जोरशोर से आगे बढ़ता जा रहा है। इस लीग में अब तक 58 मैच खेले जा चुके हैं और इन मैचों के बाद सीएसके के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायुडू ने प्रदर्शन के आधार पर सभी 10 टीमों के कप्तानों की रैकिंग की। अंबाती रायुडू ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर सभी कप्तानों की रैकिंग करते हुए शुभमन गिल को पहले स्थान पर रखा जबकि ऋषभ पंत को आखिरी पायदान पर जगह दी। अंबाती ने इसके कारण भी बताए।

ऋषभ पंत को 10वें स्थान पर मिली जगह
अंबाती रायुडू ने 2026 में खेल रहे सभी 10 टीमों की कप्तानों की रैंकिंग करते हुए सबसे आखिरी पायदान यानी दसवें स्थान पर ऋषभ पंत को रखा जबकि उन्होंने 9वें नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को रखा तो वहीं 8वें स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को जगह दी। अंबाती ने कहा कि इन तीनों कप्तानों ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन बाद में वो निरंतर नहीं रह पाए और अक्षर पटेल भी नीचे आ गए।
श्रेयस को मिला 5वां स्थान
इसके बाद अंबाती ने केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को 7वें स्थान पर जगह दी जबकि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को उन्होंने छठे स्थान पर रखा। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को इस रैंकिंग में अंबाती ने 5वें स्थान पर रखा और श्रेयस के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी गेंदबाजी रणनीति इस सीजन में ज्यादा अच्छी नहीं रही है और उन्होंने अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया।
शुभमन गिल रहे नंबर 1
के कप्तान ऋतुराज गायकवाक को उन्होंने रैंकिंग में चौथे स्थान पर जगह दी जिस तरह से इस टीम ने कमबैक किया वो कमाल का रहा। तीसरे नंबर पर इसके बाद उन्होंने पैट कमिंस को रखा और कहा कि उन्होंने जिस तरह से हैदराबाद की टीम से प्रदर्शन करवाया वो कमाल का रहा। अंबाती ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को दूसरे नंबर पर रखा जबकि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को उन्होंने पहले स्थान पर रखा और कहा कि उन्होंने जिस तरह से अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया वो कमाल का था साथ ही वो अपनी टीम को बेहतरीन तरीके से आगे लेकर जा रहे हैं।
वैभव के टीम इंडिया में आने की आहट, टी20 ही नहीं यूथ वनडे में भी तगड़ा रिकॉर्ड; ठोक चुके हैं 852 गेंदों पर 1412 रन
वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन अब उन्हें इंडिया ए टीम में ट्राई सीरीज के लिए जगह दी गई है। भारतीय चयनकर्ता अब वैभव को बड़े स्टेज के लिए तैयार कर रहे हैं और संभव है कि वो भारत के लिए जल्दी ही खेलते हुए नजर आएं।



