राजस्थान के सीकर में छात्र प्रदीप मेघवाल के सुसाइड मामले में दूसरे दिन भी अभी तक शव का पंचनामा नहीं हो सका है. परिजन धरने पर बैठकर घटला के दोषियों के कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने साफ कहा कि उचित मुआवजे की मांगें नहीं होने तक शव को पंचनामा नहीं होने दिया जाएगा. वहीं, सीकर के प्रशासनिक अधिकारी छात्र के परिजनों को मनाने के लिए धरना स्थल पर मौजूद हैं.

सीकर नीट परीक्षा रद्द होने के बाद मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या करने वाले छात्र प्रदीप का आज दूसरे दिन भी शव का पंचनामा नहीं हुआ है. परिजनों ने मांग की है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक शव का पंचनामा नहीं होने देंगे. परिजनों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. मृतक छात्र के परिजनों का उचित मुआवजा की मांग को लेकर शनिवार को कल्याण चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर अभी भी धरना जारी है. परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है.
छात्र को इस साल मेडिकल सीट मिलने का था पूरा भरोसा
परिजनों का आरोप है कि नीट परीक्षा रद्द होने के बाद से ही छात्र मानसिक तनाव में था और छात्र का स्कोर भी 650 से ऊपर
बना रहा था. छात्र काफी होनहार था और इस परीक्षा को वह आसानी से पास कर रहा था. लेकिन नीट परीक्षा रद्द होने के बाद छात्र तनाव में आ गया. उसके परिवार ने बताया कि उन्हें इस साल सरकारी मेडिकल सीट मिलने का पूरा भरोसा था, लेकिन परीक्षा रद होने के बाद वह बहुत परेशान हो गया. उन्होंने कहा कि इसके बाद पैदा हुई अनिश्चितता ने उन्हें डिप्रेशन में धकेल दिया और शायद इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया.
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जताया दुख
इस बीच छात्र की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि NEET पेपर लीक और उसके बाद परीक्षा रद्द होने से परीक्षार्थियों में चिंता बढ़ गई है. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “झुंझुनू जिले के गुढ़ा गौडजी के रहने वाले छात्र प्रदीप की आत्महत्या, जो NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था, बेहद दिल दहला देने वाली घटना है.
NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी निवासी छात्र प्रदीप की आत्महत्या बेहद दुःखद है। इसी प्रकार गोवा और उत्तर प्रदेश से NEET 2026 पेपर लीक से जुड़ी घटनाओं के बाद छात्रों की आत्महत्याओं की खबरें मन को विचलित करने वाली हैं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति
— Sachin Pilot May 15, 2026
इसी तरह, गोवा और उत्तर प्रदेश से NEET 2026 पेपर लीक से जुड़ी घटनाओं के बाद छात्रों की आत्महत्या की खबरें भी मन को बहुत ज्यादा विचलित करने वाली हैं. मैं उन शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.”



