CricketIndiaTrending

Thailand Open 2026: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में दिखाया कमाल, फाइनल में पक्की की जगह

थाईलैंड ओपन 2026 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय स्टार पुरुष जोड़ी का इस सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने के काफी करीब पहुंच गए हैं। पिछली बार सात्विक और चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन के फाइनल में अपनी जगह बनाने से चूक गए थे, लेकिन इस बार पहुंचने के साथ उनके पास तीसरी बार इस खिताब को जीतने का मौका है। पुरुष युगल में सात्विकचिराग का सेमीफाइनल मुकाबले में सामना मलेशिया की जोड़ी से हुआ जिसमें उन्होंने तीन सेटों तक चले इस रोमांचक मैच को 21 के अंतर से अपने नाम किया और फाइनल मैच का टिकट हासिल कर लिया जहां पर अब उनका सामना इंडोनेशिया की जोड़ी से होगा।

Thailand Open 2026: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में दिखाया कमाल, फाइनल में पक्की की जगह
Thailand Open 2026: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में दिखाया कमाल, फाइनल में पक्की की जगह

पहले सेट में हार के बाद सात्विकचिराग ने की शानदार वापसी

दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी सात्विक और चिराग का सामना थाईलैंड ओपन 2026 के सेमीफाइनल में सामना 9वें रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी के गोह जे फेइ और नूर इजुद्दीन से था। इस मैच के पहले सेट में मलेशियाई जोड़ी का दबदबा देखने को मिला जिसमें उन्होंने 2119 के अंतर से जीत हासिल की और मैच में 10 की बढ़त बना ली। इसके बाद दूसरे सेट से सात्विक चिराग ने अपने दबदबे का एहसास करना के साथ 2220 के अंतर से जीत हासिल करने के साथ मुकाबले को 11 की बराबरी पर ला दिया। अब सभी का ध्यान इस मुकाबले के तीसरे और निर्णायक सेट पर था। सात्विक और चिराग ने जीत की लय को बरकरार रखने के साथ मलेशिया की जोड़ी को वापसी का कोई मौका ना देते हुए 2116 के अंतर से जीत हासिल की और इस मुकाबले का अंत 82वें मिनट में करने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया।

फाइनल में होगा इंडोनेशिया की जोड़ी से सामना

सात्विकचिराग की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन का खिताब इससे पहले साल 2019 और 2024 में अपने नाम किया था, जिसमें अब वह तीसरी बार इसे जीतने के करीब पहुंच चुके हैं। फाइनल मैच में उनका सामना इंडोनेशिया के लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्टिन से 17 मई को होगा, जिन्होंने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की जोड़ी को सीधे दो सेटों में 2115 और 2118 के अंतर से मात देने के साथ फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply