यूपी के मथुरा में पति-पत्नी के बीच का एक मामूली विवाद खूनी खेल में बदल गया और पति ने धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. आइए आपको पूरी घटना के बारे में बताते हैं.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक बार फिर नशे की लत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और देखते ही देखते दंपति का विवाद खूनी खेल में बदल गया और पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद पति वहां से फरार हो गया. अब पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है.
दरअसल पूरी घटना मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र स्थित गांव मकरंदगढ़ी का है, जहां रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां नशे के विवाद में एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
धारदार हथियार से किया पत्नी पर हमला
बताया जा रहा है कि 33 वर्षीय भावना और उसके पति उमेश के बीच लंबे समय से नशे की आदत को लेकर विवाद चल रहा था. मंगलवार के दिन दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी उमेश ने पत्नी भावना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में भावना गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी.