CricketIndiaTrending

IPL 2026: गुजरात-राजस्थान मैच पर बारिश का साया, जानें क्वालिफायर-2 धुला तो कौन पहुंचेगा फाइनल में?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा क्वालिफायर शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। न्यू चंडीगढ़ में होने वाले इस मैच पर बारिश का साया है। टॉस होने से आधे घंटे पहले शाम 6.30 बजे से 11.30 बजे तक बारिश की संभावना है। अगर लगातार बारिश होती रहती है और मैच धुल जाता है तो गुजरात टाइटंस की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। मैच के लिए अतिरिक्त समय तो आवंटित है, लेकिन रिजर्व डे नहीं है।

IPL 2026: गुजरात-राजस्थान मैच पर बारिश का साया, जानें क्वालिफायर-2 धुला तो कौन पहुंचेगा फाइनल में?
IPL 2026: गुजरात-राजस्थान मैच पर बारिश का साया, जानें क्वालिफायर-2 धुला तो कौन पहुंचेगा फाइनल में?

न्यू चंडीगढ़ के मौसम की बात करें तो शाम 6.30 बजे से रात 11.30 बजे तक 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है। आईपीएल 2026 प्लेइंग कंडीशन की बात करें तो मैच पूरा कराने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। यानी अगर मैच शाम 7.30 बजे के बजाय रात 9.30 बजे भी शुरू होता है तो ओवर नहीं कटेंगे। इसके अलावा ओवरों की कटौती कम से कम करने के लिए टाइम आउट, पारी खत्म होने के बाद के ब्रेक को भी छोटा किया जा सकता है। मैच का नतीजा निकलने के लिए जरूरी है कम से कम 55 ओवर का मैच होना जरूरी है।

गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंच जाएगी

मैच नहीं हुआ तो गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंच जाएगी। वह ग्रुप स्टेज में 18 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर थी। आईपीएल के नियम के अनुसार मैच न होने पर ग्रुप स्टेज की रैंकिंग के आधार पर फाइनल में कौन पहुंचेगा यह तय होगा। ऐसे में गुजरात टाइटंस को तीसरी बार फाइनल खेलने को मिलेगा। फाइनल के लिए रिजर्व डे है। यानी अगर रविवार को मैच नहीं हो पाता है सोमवार को मैच पूरा कराने की कोशिश की जाएगी।

QUALIFIER 2 · 29 मई 2026
GT vs RR
चंडीगढ़ | मौसम पूर्वानुमान
पूरे मैच में बारिश का खतरा
शाम 6:30 से रात 11:30 बजे तक — हर घंटे 40% संभावना

40%
बारिश की संभावना
मैच के हर घंटे — कोई राहत नहीं

18:30

40%

19:30

40%

20:30

40%

21:30

40%

22:30

40%

23:30

40%

बारिश के कारण मैच बाधित होने पर DLS नियम लागू हो सकता है। इस मैच के लिए Reserve Day की व्यवस्था नहीं है।

स्रोत: BBC Weather | चंडीगढ़, 29 मई 2026

गुजरात बनाम राजस्थान क्वालिफायर 2 मैच की पूरी जानकारी

मुल्लांपुर की हाईस्कोरिंग पिच पर गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का क्वालिफायर 2 मैच खेला जाएगा। यहां गुजरात बनाम राजस्थान क्वालिफायर 2 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और न्यू चंडीगढ़ की मौसम रिपोर्ट दी गई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply