भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु विश्व नंबर एक एन से यंग के सामने लगातार दबाव बनाए रखने के लिए जरूरी निरंतरता नहीं दिखा सकीं और शुक्रवार को सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर उनका अभियान समाप्त हो गया, लेकिन पुरुष युगल की दिग्गज जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बना ली।

कोरिया की खिलाड़ी एन से यंग ने इस मुकाबले को 2117, 2114 से जीतकर पर अपना दबदबा कायम रखा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने बीचबीच में अपने आक्रामक खेल की झलक दिखाई और कुछ चरणों में कोरियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाने में सफल रहीं, लेकिन निर्णायक क्षणों में एन से यंग का बेहतर नियंत्रण, बेहतरीन मूवमेंट और महत्वपूर्ण अंकों को भुनाने की क्षमता हावी रही।
लगातार 9वां मैच बारी सिंधु
इस हार के साथ सिंधु का मौजूदा ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ लगातार हार का सिलसिला नौ मैचों तक पहुंच गया है। इन मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ी केवल एक बार ही गेम जीत सकी हैं, जो 2023 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में संभव हुआ था। मुकाबले से पहले ही सिंधु के लिये यह चुनौती बेहद कठिन मानी जा रही थी, क्योंकि इस वर्ष एन से यंग ने केवल एक मैच गंवाया है, जबकि 2025 में पूरे वर्ष में उन्हें केवल चार ही हार मिली हैं। यह अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर उनकी असाधारण दबदबे को दर्शाता है।
सात्विक और चिराग ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी की
एशियाई खेलों के चैंपियन और यहां चौथे वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मलेशिया के खाई शिंग कांग और आरोन ताई को एक घंटे पांच मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 1921, 2117, 2113 से हराया। भारतीय जोड़ी का मुकाबला शीर्ष अब वरीयता प्राप्त कोरिया के किम वॉन हो और सियो सेउंग जे से होगा, जिन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की जापान की जोड़ी को 2119, 2118 से हराया।
पहले गेम के ब्रेक के समय 711 से पीछे रहीं
इससे पहले सिंधु ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए अपने दमदार स्मैश और तेज इंटरसेप्शन के जरिए रैलियों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की। हालांकि, वह पहले गेम के ब्रेक के समय 711 से पीछे रहीं। ब्रेक के बाद लगातार आक्रामक रिटर्न और शॉट्स की मदद से उन्होंने वापसी करते हुए स्कोर 1314 तक पहुंचा दिया। सिंधु की आक्रामक रणनीति उन्हें मुकाबले में बनाए रख रही थी, वहीं दूसरी ओर नेट पर एन का नियंत्रण और दबाव झेलने की क्षमता उन्हें फिर से बढ़त दिला रही थी।
भारतीय खिलाड़ी की दूसरे गेम में शुरूआत बेहद ही खराब रही
सिंधु ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी के शरीर पर ताकतवर स्मैश और कुछ कमाल के शॉट की मदद से अंतर 1618 तक घटाया और फिर मैच की सबसे लंबी रैली जीतकर स्कोर 1719 कर दिया। सिंधु का शॉट कोर्ट से बाहर जाने पर एन से यंग को तीन गेम पॉइंट मिल गए जिसे उन्होंने आसानी से भुना लिया। भारतीय खिलाड़ी की दूसरे गेम में शुरूआत बेहद ही खराब रही। एन ने बिना समय गंवाये 60 की बढ़त बना ली। हालांकि, सिंधु ने इसके बाद अच्छी वापसी कर स्कोर को 68 किया लेकिन ऐन ने ब्रेक तक स्कोर 117 कर चार अंकों की बढ़त बना ली।
भारतीय खिलाड़ी को निर्णायक क्षणों में कुछ गलतियां करना महंगा पड़ा
सिंधु ने ब्रेक के बाद आक्रामक रूख अपनाने की कोशिश कर स्कोर को 1114 और फिर 30 शॉट की लंबी रैली जीतकर अंतर 1214 तक घटा दिया। भारतीय खिलाड़ी को निर्णायक क्षणों में कुछ गलतियां करना महंगा पड़ा जिसका फायदा उठा कर ऐन ने 1813 की बड़ी बढ़त कायम कर ली। कोरियाई खिलाड़ी ने लगातार बेहतरीन प्लेसमेंट से सिंधु को परेशान करते हुए सात मैच पॉइंट हासिल किए। सिंधु को शॉट कोर्ट से बाहर जाते ही उन्होंने दूसेर मैच प्वाइंट को भुनाकर 48 मिनट तक चले इस मुकाबले को अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
एचएस प्रणय ने दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ किया उलटफेर
स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने बुधवार को सिंगापुर में शानदार जीत के साथ 10 लाख डॉलर इनामी सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। ।



