BiharCrimeIndiaTrending

उज्बेकिस्तान-नेपाल से महिलाओं को बुलाकर चल रहा था बड़ा रैकेट! लोला क्यूमोवा का काला खेल आया सामने..

Lucknow Crime News

Lucknow Crime News: लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और एफआरआरओ (FRRO) की संयुक्त टीम ने उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला क्यूमोवा (45) को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, लोला पिछले करीब एक साल से भारत में अवैध तरीके से रह रही थी. उस पर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में फैले हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का नेटवर्क चलाने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

विदेशी महिला के इलाज से खुला मामला

मामला 7 अगस्त को सामने आया. तुर्कमेनिस्तान की एक महिला इलाज के लिए लखनऊ के मिनर्वा क्लिनिक पहुंची थी. नए नियमों के तहत किसी विदेशी नागरिक के इलाज की जानकारी एफआरआरओ को देना अनिवार्य है. इलाज के लिए पहुंची महिला के साथ लोला ने रेफरेंस के तौर पर अपना भारतीय पहचान पत्र यानी आधार कार्ड लगाया था. क्लिनिक स्टाफ को इस पर संदेह हुआ और उन्होंने इसकी जानकारी एफआरआरओ को दी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोला को हिरासत में ले लिया.

वीजा-पासपोर्ट एक्सपायर, भारतीय दस्तावेज बनवाने का दावा

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि लोला का वीजा और पासपोर्ट काफी पहले एक्सपायर हो चुका था. पुलिस के मुताबिक, भारत में रहने के लिए लोला ने जनक प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति से शादी का दावा किया और इसके आधार पर आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे भारतीय दस्तावेज बनवा लिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply