CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

डॉक्टर और दोस्त की पत्नी के रिश्तों की चर्चा के बीच आया बड़ा मोड़, युवक के कदम ने सबको चौंकाया..

डॉक्टर और दोस्त की पत्नी के रिश्तों की चर्चा के बीच आया बड़ा मोड़, युवक के कदम ने सबको चौंकाया..

पुलिस ने बताया कि 20 जून को गांव शाहजुड्डी निवासी मेहर सिंह ने अपने पुत्र रोहित के लापता होने की सूचना थाना शाहपुर में दी थी. बताया था कि रोहित गांव सोरम निवासी राहुल के बुलाने पर उससे मिलने गया था. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुई एक युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. शाहपुर के गांव शाहजुड्डी के रहने वाले रोहित की हत्या उसके दोस्त और अप्रशिक्षित पशु चिकित्सक राहुल ने की थी. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध था. विरोध करने पर आरोपी ने घर से बुलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस से मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. साथ ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि 20 जून को गांव शाहजुड्डी निवासी मेहर सिंह ने अपने पुत्र रोहित के लापता होने की सूचना थाना शाहपुर में दी थी. बताया था कि रोहित गांव सोरम निवासी राहुल के बुलाने पर उससे मिलने गया था. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा.

जंगल में पड़ा हुआ मिला था शव

इसके बाद 21 जून को रोहित का शव गांव शाहजुड्डी के जंगल में पड़ा हुआ मिला था. परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ हत्या कर शव को खेत में फेंक कर साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया.

रविवार और सोमवार की मध्य रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी गांव धनायन जाने वाले मार्ग पर सोरम पुलिया की ओर से कहीं भागने वाला है. सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

दोनों के बीच रहने लगा था विवाद

आरोपी राहुल ने पुलिस को बताया कि वह क्षेत्र में पशुओं का उपचार करता था. इसी दौरान उसका रोहित के घर आना-जाना था. इस बीच उसकी रोहित की पत्नी से नजदीकियां हो गई थी. प्रेम संबंध हो गए थे. रोहित के इस बात का विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद रहने लगा था. इसी रंजिश में उसने 20 जून की रात रोहित को एक ट्यूबवेल पर शराब पिलाने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. शव को खेत में फेंक दिया और भाग गया था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply