CrimeIndiaTrending

रोहतास के कुएं में पड़ा था सिलाई किया हुआ बोरा, बाहर निकाला तो खुला खौफनाक राज; पति समेत दो गिरफ्तार

रोहतास के कुएं में पड़ा था सिलाई किया हुआ बोरा, बाहर निकाला तो खुला खौफनाक राज; पति समेत दो गिरफ्तार - rohtas well body husband arrested after woman found in sack

बड्डी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में लड़की से शादी करने के महज तीन माह के अंदर प्रेमी के द्वारा उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस ने बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल स्थित एक कुएं से उक्त नाबालिग लड़की का शव बरामद कर लिया है और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

रोहतास एसपी राज ने शव बरामद होने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिए जाने की पुष्टि भी की है। उन्‍होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका को देखते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है।

तीन माह पूर्व नाबाल‍िग से की थी शादी

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बड्डी थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी फिल्म बिंद के 20 वर्षीय पुत्र पिंकू बिंद ने तीन माह पूर्व बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानी गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की से शादी की थी।

लड़की नाबालिक थी तो पिंकू बिंद ने पुलिस और समाज के भय से उसे अपने साथ लेकर डूमरखोह जंगल में चोरी-छिपे रह रहा था।

शादी के तीन माह बाद बड्डी थाने की पुलिस ने डूमरखोह जंगल स्थित एक घनी झाड़ियां में छिपे कुएं से उक्त नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है।

शव के कमरे में बांधा था बड़ा पत्‍थर

शव के कमर में एक बड़ा पत्थर बांधने के बाद उसे बोरे में भरकर कुएं में फेंका गया था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर एफएसएल टीम की मदद से कई सबूत जुटाए हैं।

इस मामले में हत्या की आशंका देखते हुए प्रेमी पिंकू बिंद, फिल्म बिंद समेत विश्रामपुर गांव निवासी धनजी पासी को गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि विगत गुरुवार को बड्डी थाने की पुलिस को नाबालिग लड़की के पिता बिक्रमगंज मानी गांव निवासी मंटू राम से अपनी बेटी की हत्या कर शव गायब कर देने की सूचना मिली थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply