HealthTrending

एक दम अनोखी शादी: दुल्हन लेकर आई बारात, दूल्हे की हुई विदाई, फुटफूट कर रोया दूल्हा,

 छत्तीसगढ़ में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। इस शादी की खास बात रही कि दुल्हन बारात लेकर आई और दूल्हे की विदाई हुई। विदाई के दौरान दूल्हा फुटफूट कर रोया।
Chhattisgarh unique mariage- India TV Hindi

क्या है पूरा मामला?

Satya Report: सामने आई जानकारी के अनुसार, अनोखी शादी का मामला छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट के ग्रामीण इलाके सुलपगा गांव की है जहां परम्पराओ को चुनौती देकर दुल्हन दुल्हे के घर बारात लेकर पहुंची। यहां मसी परम्परा के तहत दुल्हन देवमुनि एक्का और दुल्हा बिलासुस बरवा का विवाह संपन्न हुआ। लेकिन शादी कि खासबात इसके अनोखी परम्परा रही जिसमें दुलहन बारात दूल्हे के घर लेकर आई और कन्या दान कि जगह वरदान हुआ।

फुट-फुट कर रोने लगा दूल्हा

जब दुल्हन को दुल्हे का हाथ थमाया गया, और दूल्हे कि विदाई हुई तब दुल्हा फुट-फुट कर रोने लगा आपने हमेशा दुल्हन को विदाई में रोते देखा होगा लेकिन विदाई में दुल्हा रोया। आपको बता दें कि दुल्हन का एक भी भाई नहीं है और पिता खेती-किसानी का काम करते हैं। ऐसे में दुल्हन के पिता किसी बेटे कि तलाश में थे और जब अपनी बेटी का रिश्ता बरवा परिवार के साथ किया तो शादी कि अनोखी रस्में निभाई गईं। दुल्हे की जगह दुल्हन बारात लेकर दुल्हे को लेने आई और दुल्हे की देर शाम मसी रीति-रिवाज के मुताबिक विदाई हुई। .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply