CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

युवक को शक था- पत्नी से पड़ोसी का अफेयर चल रहा है, तलवार लेकर निकला और कर दिया हमला

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक को लगता था कि उसकी पत्नी का पड़ोसी से अफेयर है, इसी शक में वह तलवार लेकर निकला और युवक पर अटैक कर दिया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
बाइक से जाते समय आरोपी ने किया अटैक. (Photo: Screengrab)

Satya Report: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवक को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था. इसी को लेकर उसने अपने पड़ोसी पर तलवार से हमला कर दिया. हमले के दौरान पड़ोसी युवक का कान कट गया. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल हो गया.

यह घटना सिद्धार्थ विहार स्थित गोकुलधाम सोसाइटी में 16 अप्रैल की शाम को हुई.  यहां अभिषेक नाम का युवक बाइक से गोकुलधाम सोसाइटी गेट नंबर-1 के सामने से गुजर रहा था, तभी उसी सोसाइटी में रहने वाला नितिन अचानक पीछे से तलवार लेकर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया. इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई होने लगी.

तलवार का हमला होते ही अभिषेक जमीन पर गिर पड़ा. आरोपी का गुस्सा यहीं नहीं थमा और फिर वार करने की कोशिश की. तलवार लगने से अभिषेक का कान बुरी तरह कट गया. इस दौरान आसपास के लोग मौके पर आ गए. उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की. वहीं घायल हालत में अभिषेक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply