India

गोसेवा ट्रस्ट बनाकर देशभर से 100-करोड़ का फ्रॉड: कानपुर में अकाउंट होल्डर और बैंक कर्मी गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर पुलिस ने गुरुवार को 100 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी का खुलासा किया। गोमातागोसेवा रक्षा मंच ट्रस्ट के नाम पर करंट अकाउंट खोलकर फ्रॉड किया गया। पुलिस ने अकाउंट होल्डर सूरज निषाद और बैंक कर्मी विक्रम को गिरफ्तार किया है।

गोसेवा ट्रस्ट बनाकर देशभर से 100-करोड़ का फ्रॉड: कानपुर में अकाउंट होल्डर और बैंक कर्मी गिरफ्तार

पुलिस की जांच में शातिरों के नाम पर चार बैंक अकाउंट सामने आए। इनमें सिर्फ एक अकाउंट में 36 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला है। पुलिस बाकी तीन अकाउंट की डिटेल खंगालने में जुटी है। डीसीपी ईस्ट ने बताया कि NCRP पोर्टल पर लगातार 9 राज्यों से 178 शिकायतें मिलीं थीं।

गो मातागो रक्षा सेवा मंच ट्रस्ट नाम से खोला अकाउंट

डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि चकेरी के सनिवगवां निवासी सूरज निषाद, जो मूल रूप से फतेहपुर के सुदीन गांव का रहने वाला है। इसके साथ ही बिठूर के लोहाण खेड़ा गांव निवासी विक्रम कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आया कि इंटर पास सूरज और उसकी पत्नी ने दो साल पहले गोमाता गोरक्षा सेवा मंच नाम का एक ट्रस्ट बनाया था। इसका करंट अकाउंट मॉल रोड की एक्सिस बैंक में विक्रम की मदद से खुलवाया था।

विक्रम ने सूरज निषाद को झांसा देकर किराए पर अकाउंट लिया। कहा कि तुम्हारे बैंक अकाउंट में जितना भी ट्रांजेक्शन होगा, उसका 5 प्रतिशत तुम्हें हर महीने मिलता रहेगा। इसके बाद विक्रम ने साइबर ठगों को करंट अकाउंट मोटी रकम पर रोहित मल्होत्रा नाम के साइबर ठग को बेच दिया।

9 राज्यों में 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 178 शिकायतें

शातिर ठगों ने देशभर के 9 राज्यों में 100 करोड़ रुपए की साइबर ठगी की। इन खातों में ठगी की रकम को ट्रांजेक्शन किया और फिर निकाल लिया। एक बैंक अकाउंट की जांच में 36 करोड़ का ट्रांजेक्शन सामने आया। इस अकाउंट में हफ्तेभर में 18 करोड़ 57 लाख का ट्रांजेक्शन किया गया।

एक सप्ताह का अकाउंट स्टेटमेंट 5766 पन्नों का निकला तो पुलिस अफसरों भी हैरान रह गए। गो माता गो रक्षा सेवा मंच के अकाउंट का इस्तेमाल साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट, इंवेस्टमेंट फ्रॉड करके रकम मंगाने में करते थे। NCRP पोर्टल पर कुछ दिनों से एक्सिस बैंक के एक खाते की शिकायतें मिल रही थी।

साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की तो खाते में 9 राज्यों से 178 शिकायतें मिली। इनसे करीब दो साल में 36 करोड़ का फ्रॉड किया गया था। केस की जांच कर रही पुलिस टीम ने सूरज और विक्रम को चार्लिस चौराहा फूलबाग बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

सूरज के अकाउंट में पुलिस ने 7 करोड़ फ्रीज किया

डीसीपी पूर्वी ने बताया कि सूरज के खाते का हैंडलर विक्रम था। खाते में आई ठगी की रकम का कुछ प्रतिशत हिस्सा विक्रम और सूरज को मिलता था। अलगअलग शिकायतों पर NCRP पोर्टल द्वारा सूरज के एक्सिस बैंक खाते में 7 करोड़ रुपए लीन यानी लॉक या फ्रीज कर दिया गया। पुलिस जांच के दौरान सूरज के खाते में 7 दिन में रकम के ट्रांजेक्शन ज्यादा मिला। पुलिस ने जब जांच की तो 5766 पेज का बैंक स्टेटमेंट मिला।

भाजपा पार्षद और पूर्व विधायक के नाम की मिली मोहरें

डीसीपी पूर्वी ने बताया कि सूरज निषाद और विक्रम के पास से कल्याणपुर के पूर्व विधायक सतीश निगम के नाम की मोहर मिलीं, हालांकि मोहर में उनके नाम के आगे पार्षद लिखा हुआ था। वहीं वार्ड 19 कल्याणपुर दक्षिण से भाजपा पार्षद ज्योति पासवान के पति दिनेश पासवान के नाम की मोहर और लेटरपैड पुलिस को मिले हैं। डीसीपी ने बताया कि आरोपी मोहर और लेटरपैड का प्रयोग लोन पास कराने के लिए जरूरी कागजातों को फर्जी तरीके से तैयार करने में करते थे।

आरोपियों के पास से ये चीजें बरामद हुईं

आरोपी विक्रम के पास से 15 नए कस्टमर की किट, चेकबुक, पासबुक, मुस्कान फैशन बुटीक के लोन से जुड़े पत्र समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए है। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक्सिस, फिनो पेमेंट बैंक समेत अन्य बैंकों के चार खाते मिले है, जिनकी जांच कराई जा रही है।

आरोपी सूरज निषाद के खिलाफ फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी और शाहजहांपुर में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं आरोपी बैंककर्मी विक्रम कुमार पहले बाइक चोरी के मामले में जेल जा चुका है। विक्रम मात्र एक अकाउंट हैंडलर है। गिरोह में जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस टीमें लगी है।

लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह ने अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दी है। अंजना का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी 11 साल की बेटी की AI से बनाई गई अश्लील तस्वीरें वायरल की गईं। साथ ही अभद्र बातें कही गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply