BusinessIndia

​दिवाली के बाद दिल्ली में सोने के दाम में इजाफा, जानिए कितनी हुई कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली के एक बाद सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला. इसका सबसे बड़ा कारण की कीमतों का कम होना रहा. जिसकी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली. जिसका असर भारत के सर्राफा बाजार में भी देखा गया. वहीं दूसरी ओर देश की राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. जानकारों की मानें तो ईरान वॉर के मंद पड़ने की वजह से पूरी दुनिया मतें कच्चे तेल की सप्लाई में इजाफा होगा. जिससे महंगाई में कमी देखने को मिलेगी. जिसकी वजह से सोने और चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के दाम कितने हो गए हैं?

​दिवाली के बाद दिल्ली में सोने के दाम में इजाफा, जानिए कितनी हुई कीमत

दिल्ली में सोने की कीमत में इजाफा

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में मामूली सुधार हुआ. कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सोना 600 रुपए बढ़कर 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,46,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह सभी करों सहित 1,92,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. स्थानीय कारोबारियों ने यह जानकारी दी.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनिया एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर में अपेक्षाकृत स्थिरता से घरेलू सर्राफा बाजार को समर्थन मिला, जिससे सोने की कीमतों में सुधार हुआ. ब्रोकरेज फर्म लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में हालिया गिरावट से दिवाली के त्योहारी मौसम में भौतिक सोने की खरीदारी को प्रोत्साहन मिला.

इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 29.69 डॉलर यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,100 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 52.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि सोने की कीमतें 4,100 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर पहुंच गईं. निवेशक पिछले सप्ताह की संक्षिप्त गिरावट से उबरने के बाद अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों, ट्रेजरी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी और भूराजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीदों का आकलन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि श्रम बाजार के मजबूत आंकड़ों से यह उम्मीद बढ़ी है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व दिसंबर में भी सख्त मौद्रिक नीति बनाए रख सकता है या ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी कर सकता है.

क्या और आएगी सोने की कीमतों में तेजी?

इस बीच, अमेरिका में राजनीतिक घटनाक्रम, जिनमें कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत शामिल है, से रक्षा खर्च और कर्ज में आगे बढ़ोतरी पर अंकुश लगने की उम्मीदें बढ़ी हैं. साथ ही, ईरान संघर्ष समाप्त करने की दिशा में प्रगति की संभावना भी जताई जा रही है. चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 24वें महीने सोने की खरीद जारी रखी. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नरम रुख से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई. इससे महंगाई संबंधी चिंताएं कम हुईं और सोने को अतिरिक्त समर्थन मिला.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply