CricketIndia

लगातार 5 चौके लगने के बाद रबाडा ने लिया कोहली से बदला, पांचवीं बार किया आउट

Satya Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली ने शानदार शुरुआत की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। कोहली ने कगिसो रबाडा के ओवर में लगातार पांच चौके लगाए, लेकिन चौथे ओवर में पवेलियन लौट गए। रबाडा ने कोहली को पांचवीं बार पवेलियन भेजा।

लगातार 5 चौके लगने के बाद रबाडा ने लिया कोहली से बदला, पांचवीं बार किया आउट
लगातार 5 चौके लगने के बाद रबाडा ने लिया कोहली से बदला, पांचवीं बार किया आउट

का कगिसो रबाडा के खिलाफ रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। उन्होंने 79 गेंद पर 22.2 के औसत और 140.5 के स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं। उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली ने 13 गेंद पर 28 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 215.38 का रहा। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया।

कोहली ने 374 रन बनाए

कोहली ने छक्का मोहम्मद सिराज को जड़ा। वह जब आउट हुए तब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 3.2 ओवर में 2 विकेट पर 35 रन था। कोहली के आईपीएल 2026 में 9 पारियों में 54.14 के औसत से 379 रन हो गए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर हैं।

गुजरात टाइटंस ने गेंदबाजी का फैसला किया

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। गुजरात टाइटंस अंक तालिका में 8 में से 4 मैच जीतकर पांचवें नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 8 मैच में 6 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। उसके 12 अंक हैं।

रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार के विकेट पर बवाल हो गया। अरशद खान की शॉर्ट गेंद पर पाटीदार ने पुल शॉट खेला। जेसन होल्डर ने डाइव लगाते हुए लो कैप लपका। ऐसा लगा कि गेंद जमीन पर लगी, लेकिन अंपयार का मानना था कि कैच साफ था। इसे लेकर आरसीबी के खिलाड़ियों की अंपायर से बहस हुई।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply