CricketIndia

GT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Satya Report: Virat Kohli Create History in T20 Cricket against GT: आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली भले ही 13 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस छोटी पारी में ही उन्होंने बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली अब एशियाई धरती पर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 340 पारियों में 12000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया।

GT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
GT vs RCB: विराट कोहली ने T20 क्रिकेट में फिर बजाया अपने नाम का डंका, ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

एशिया में सबसे ज्यादा टी20 रन

  • 12012 – विराट कोहली
  • 10252शोएब मलिक
  • 10023 – रोहित शर्मा
  • 9243 – बाबर आजम
  • 8972 – डेविड वार्नर
  • 8930 – शिखर धवन
  • 8270 – सूर्यकुमार यादव
  • 8106 – संजू सैमसन
  • 7988 – क्रिस गेल
  • 7628 – केएल राहुल

450 छक्कों का आंकड़ा भी किया पार

कोहली ने इस मुकाबले में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 450 छक्के पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे बल्लेबाज बने हैं, जबकि इस सूची में शीर्ष पर रोहित शर्मा का नाम है। यह उपलब्धि कोहली की आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार उदाहरण है।

रबाडा के खिलाफ दिखा आक्रामक रूप

मैच में के खिलाफ कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने एक ही ओवर में लगातार पांच चौके जड़कर गेंदबाज को पूरी तरह दबाव में डाल दिया। दूसरे ओवर में उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और मैच का माहौल बना दिया।

रबाडा ने लिया बदला

हालांकि, एक बेहतरीन गेंदबाज की तरह रबाडा ने वापसी करते हुए को आउट कर दिया। बैक ऑफ लेंथ गेंद पर कोहली पुल शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद अतिरिक्त उछाल के कारण बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में चली गई। शॉर्ट मिडविकेट पर खड़े राशिद खान ने आसान कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया। 28 रन बनाकर आउट होने के बाद कोहली के चेहरे पर निराशा साफ दिखाई दी, लेकिन इस छोटी पारी में उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply