India

​श्रेयस के बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल की गलती से भारत का हुआ बुरा हाल, अंतिम 10 ओवरों में लड़खड़ाई टीम इंडिया

Team India: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज इंदौर में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने आज फिर टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को छोड़ बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया.

​श्रेयस के बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल की गलती से भारत का हुआ बुरा हाल, अंतिम 10 ओवरों में लड़खड़ाई टीम इंडिया

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 223 रन बनाया, इस दौरान अभिषेक शर्मा एकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने अर्द्धशतक जड़ा.

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के अलावा Team India के बल्लेबाजों ने किया निराश

भारतीय टीम जब टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन आज संजू सैमसन थोड़े अनलकी रहे और सिर्फ 3 रनों पर अपना विकेट गंवा बैठे. वहीं इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की.

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच दूसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हुई. ईशान किशन 18 गेंदों में 37 रन बनाकर स्टंप आउट हुए, वहीं उसी ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर भी सिर्फ 1 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे. वहीं रनगति को बनाए रखने में अभिषेक शर्मा ने भी 30 गेंदों में 69 रनों पर अपना विकेट गंवाया.

तिलक वर्मा और अक्षर पटेल की गलती पड़ी Team India पर भारी

3 विकेट जल्दी गिरने के बाद नमन धीर ने 5 गेंदों में 10 तो नीतीश कुमार रेड्डी ने 14 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद भारत की जिम्मेदारी तिलक वर्मा और अक्षर पटेल के कंधे पर थी ये दोनों भारत को एक बड़े स्कोर पर पहुंचा सकते थे, लेकिन दोनों ने लापरवाही में अपना विकेट गंवा दिया.

तिलक वर्मा 16 गेंदों में 28 तो अक्षर पटेल 14 गेंदों में 20 रन बनाकर रनआउट हुए, इन दोनों के आउट होने के बाद प्रिंस यादव ने कमान संभाली और अंतिम ओवर में 3 चौके जड़कर भारत को 223 रनों तक पहुंचने में मदद की.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply