IndiaUttar Pradesh

​यूपी में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18.84 लाख वोटर बढ़े; ऐसे चेक करें अपना नाम

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणावा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में पिछले अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले 18 लाख 84 हजार 113 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है. अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हो गई है. ड्राफ्ट मतदाता सूची के मुताबिक, प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 है. वहीं, तीसरे लिंग के 4,042 मतदाता दर्ज हैं.

​यूपी में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18.84 लाख वोटर बढ़े; ऐसे चेक करें अपना नाम

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता थे. इनमें 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 पुरुष और 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 महिला मतदाता थीं. SIR के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या में 7 लाख 87 हजार 449 की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या में 10 लाख 96 हजार 828 का इजाफा हुआ है. यानी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या में करीब 3 लाख 9 हजार अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

युवा मतदाताओं की संख्या में 5.80 लाख की कमी

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 11 लाख 83 हजार 352 दर्ज की गई है… जबकि 10 अप्रैल को जारी अंतिम मतदाता सूची में इस आयु वर्ग के 17 लाख 63 हजार 360 मतदाता थे. इस तरह 1819 साल के मतदाताओं की संख्या में 5 लाख 80 हजार 8 की कमी आई है. सीईओ नवदीप रिणावा का कहना है कि ये कमी इसलिए आई है क्योंकि 19 साल के मतदाता अब 20 साल के हो गए इसलिए उनकी गितनी अब युवा मतदाताओं में नहीं की गई… अब SSR के दौरान नए युवा मतदाता जुड़ेंगे तो यह आंकड़ा बढ़ जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply