
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ‘रामायण’ में माता सीता की भूमिका निभाने के बाद अब वह एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं। अपनी अगली फिल्म ‘ओएम: चैप्टर 1 – उधिरम: द ब्लड वुड’ में साई पल्लवी सीबीआई अधिकारी का किरदार निभा रही हैं। इस भूमिका के लिए उन्होंने अपने बाल भी छोटे करवा लिए। अभिनेत्री ने हाल ही में बताया कि उनके इस फैसले पर परिवार की प्रतिक्रिया कैसी थी।
किरदार के लिए बदल लिया अपना लुक
फिल्म में साई पल्लवी एक सीबीआई अधिकारी की भूमिका में हैं, जो अवैध लाल चंदन की तस्करी से जुड़े मामले की जांच करती है। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि कहानी सुनने और किरदार को समझने के बाद उन्होंने अपने लुक में बदलाव करने का फैसला लिया।
साई के मुताबिक, उन्हें कहानी इतनी पसंद आई कि वह किरदार की जरूरत के हिसाब से अपने बाल कटवाने के लिए तैयार हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद को पूरी तरह इस भूमिका के अनुसार ढालने की कोशिश की।
मां ने नया लुक देखकर काट दिया फोन
साई पल्लवी ने बताया कि बाल कटवाने के बाद उन्होंने वीडियो कॉल पर अपनी मां को नया लुक दिखाया था। उन्हें देखकर मां हैरान रह गईं और सवाल करने लगीं कि उन्होंने अपने बाल क्यों कटवा लिए। इसके बाद उनकी मां ने फोन काट दिया।
अभिनेत्री ने बताया कि कुछ समय बाद उनके पिता का फोन आया। उन्होंने भी नए लुक को देखकर पूछा कि क्या साई ने विग पहनी हुई है। तब अभिनेत्री ने उन्हें समझाया कि यह बदलाव फिल्म में उनके किरदार के लिए किया गया है। परिवार को उनके नए हेयरस्टाइल को स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा।
निर्देशक ने भी की साई की तारीफ
इंटरव्यू के दौरान फिल्म के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी भी मौजूद थे। उन्होंने साई पल्लवी के फैसले की तारीफ करते हुए कहा कि इस किरदार के लिए उनका नया लुक बिल्कुल



