AIM Congress 2026: भोपाल/दुबई, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुबई में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस2026’ के तीसरे दिन 8 सितंबर को यूएई के बिजनेसफिलैंथ्रॉपी के लिए स्पेशल एनवॉय और क्रेसेंट एंटरप्राइजेज के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बद्र जाफर से मुलाकात की।

दोनों के बीच एनर्जी, इंफ्रास्टक्चर, पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स सहित कई सेक्टरों पर चर्चा हुई। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने जाफर को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2027 के लिए आमंत्रित किया। बैठक में दोनों ने आपसी सहयोग को मजबूत करने की बात कही।
बता दें, मुख्यमंत्री मोहन यादव और कंपनी के CEO जाफर के बीच हुई बैठक में तय किया गया कि सस्टेनेबल आर्थिक विकास को सपोर्ट करने वाली रिन्यूएबल एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं संचालित की जाएं। मध्यप्रदेश के प्रमुख प्रोडक्शन क्लस्टर्स के लिए लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग और एक्सपोर्टसक्षम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। टेक्नोलॉजीआधारित एंटरप्राइजेज और स्केलेबल मध्यप्रदेश स्टार्टअप्स में इन्वेस्टमेंट पर ध्यान दिया जाए। इतना ही नहीं क्रेसेंट ग्रुप सस्टेनेबल अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसोर्स एफिशिएंसी और सर्कुलरइकोनॉमी की पहल भी करेगा। कंपनी राज्य आधारित परियोजनाओं के लिए इंटरनेशनल पार्टनरशिप, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और मार्केट एक्सेस पर भी ध्यान देगी। क्रियान्वयन के लिए तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर और एंटरप्राइज अवसरों के लिए लॉन्गटर्म इन्वेस्टमेंट पार्टनरशिप की जाएगी।
बद्र जाफर ने कहा कि वे प्रतिनिधिमंडल के साथ जीआईएस में शामिल होंगे तथा अपने पारिवारिक व्यवसाय ‘क्रेसेंट एंटरप्राइजेज’ के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी एवं अधोसंरचना के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। वे अपने उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुषार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भी भेज रहे हैं। बद्र भी 1012 निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे।
इन सेक्टरों में काम करती है कंपनी
कंपनी के सीईओ जाफर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बताया कि क्रेसेंट ग्रुप एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट में रुचि रखने वाला डाइवर्सिफाइड बिजनेस ग्रुप है। क्रेसेंट पेट्रोलियम और क्रेसेंट एंटरप्राइजेज कंपनी के प्रमुख बिजनेस प्लेटफॉर्म हैं। उनकी कंपनी सस्टेनेबल, इनोवेटिव और ग्रोथ ओरिएंटेड बिजनेस वेंचर्स जैसे कई सेक्टरों में फोकस करती है। कंपनी मिडिल ईस्ट में काम करती है। इसका मुख्यालय शारजाह में है।
एमपी में संभावनाओं की भरमार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जाफर को बताया कि मध्यप्रदेश में एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंवेस्टमेंट सेक्टर में निवेश की काफी संभावनाएं हैं। प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी और ट्रेन कनेक्टिविटी बेहतर है। कुछ ही घंटों में प्रदेश में तैयार उत्पाद देश के किसी भी कोने में पहुंचाए जा सकते हैं। प्रदेश हर तरह की संभावना से भरा हुआ है। उन्होंने जाफर से कहा कि वे जीआईएस2027 में भाग लें और खुद मध्यप्रदेश को नजदीक से देखें।



