IndiaTrending

यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई

Akhilesh Yadav Sanatan Statement Controversy: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गयई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर सूबे की सियासत तेज हो गई है। AIMIM के प्रवक्ता शादाब चौहान की सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। अखिलेश को निशाने पर लेते हुए AIMIM प्रवक्ता ने सपा मुखिया को यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा बताया।

यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई

ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रवक्ता शादाब चौहान ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, यादववाद से ग्रसित समाजवाद के योद्धा अखिलेश यादव बोल रहे हैं कि सनातन ही समाजवाद है यानी जो सनातन की आस्था को नहीं मानेगा उनके अनुसार वह समाजवादी नहीं।

बिना भेदभाव के राजनीतिक भागीदारी होगी सुनिश्चित: शादाब चौहान

शादाब ने अपने पोस्ट में संविधान को लेकर भी पर तंज कसा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि कभी संविधान को दूसरे नंबर पर बताते हैं लेकिन वो भूल जाते हैं कि भारत के संविधान में सभी बराबर का अधिकार प्राप्त है जिसकी खूबसूरती ये है कि अगर भगवा वस्त्र धारण किए बाबा मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो कोई दाढ़ीटोपी वाला या हिजाब वाली बहन भी मुख्यमंत्री बन सकती है।

यादववाद से ग्रसित समाजवाद के योद्धा @yadavakhilesh जी बोल रहे हैं कि सनातन ही समाजवाद है यानी जो सनातन की आस्था को नहीं मानेगा उनके अनुसार वह समाजवादी नहीं,कभी संविधान को दूसरे नंबर पर बताते हैं लेकिन वो भूल जाते हैं कि भारत के संविधान में सभी बराबर का अधिकार प्राप्त है जिसकी…

— ADV. Shadab Chauhan شاداب چوہان July 11, 2026

आगे उन्होंने लिखा कि निश्चित हमें विश्वास है कि एक दिन अवश्य होगा और उत्तर प्रदेश की जनता के साथ बिना भेदभाव न्याय होगा ,शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा,कानून व्यवस्था को सुगम बनाते हुए सभी का सम्मान व राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।

अखिलेशयोगी के बीच बड़ा हिंदू की लड़ाई: AIMIM

उत्तर प्रदेश की आम जनता के मुद्दों को छोड़कर के बीच इस बात की लड़ाई है कि कौन बड़ा हिंदू। योगी के इशारे पर अखिलेश गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, मुसलमान और दलितों पर अत्याचार पर चर्चा नहीं करना चाहते।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply