India

ईरान का ऐलानः ‘खून का बदला खून’, अमेरिका-इजरायल को कर देंगे खत्म, अब आर-पार की जंग

तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने एक बार फिर अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। उन्होंने अमेरिका और इजरायल की तरफ से की गई अपने पिता की हत्या का बदला लेने का संकल्प लिया है और कहा है कि बदला लेना ‘तय’ है। पिता के अंतिम संस्कार के बाद मोजतबा का यह पहला बयान था।

ईरान का ऐलानः ‘खून का बदला खून’, अमेरिका-इजरायल को कर देंगे खत्म, अब आर-पार की जंग

शुक्रवार को मोजतबा खामेनेई ने हाथ से लिखा एक लिखित संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा ‘यह बदला हमारे देश की इच्छा है और इसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा ‘यह मामला न तो मेरे व्यक्तिगत अस्तित्व पर और न ही अन्य अधिकारियों के अस्तित्व पर निर्भर करता है। हम मौजूद हों या न हों यह होकर रहेगा।’ आपको बता दें कि अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका ने 28 फरवरी को एक हमले में हत्या कर दी थी।

ईरानी सुप्रीम लीडर ने पिता की हत्या का बदला लेने की खाई कसम
अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद मोजतबा खामेनेई ईरान के नये सुप्रीम लीडर बनाए गये। हालांकि वो अभी तक सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए हैं। लेकिन पिता के जनाजे के बाद उन्होंने पहला हाथों से लिखा बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ‘ईरान हर हाल में बदला लेकर रहेगा।’ उन्होंने ईरान और पड़ोसी इराक में अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों का भी धन्यवाद किया जिसे उन्होंने ‘दुश्मन को ध्वस्त करने वाली’ भीड़ बताया।

मुजतबा के संदेश में कहा गया ‘मैं ईरान और इराक में खासकर तेहरान, कोम, नजफ, कर्बला और मशहद में करोड़ों लोगों की उस अद्भुत, दुश्मनों के हौसले पस्त करने वाली और ऐतिहासिक भीड़ के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं।’

अला खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम खत्म
शुक्रवार को मशहद शहर में इमाम रज़ा दरगाह पर अली खामेनेई की हत्या के लगभग चार महीने बाद उन्हें दफनाया गया। छह दिन तक चले अंतिम संस्कार समारोह में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। हालांकि ‘सुरक्षा कारणों’ से मोजतबा इससे दूर रहे। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से मोजतबा सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। वहीं ईरान और अमेरिका के बीच भी ‘युद्धविराम’ टूट गया है और दोनों ने एक दूसरे के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply