हापुड़ जा रहे सपा सांसद को रोके जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है. अखिलेश ने कहा, जैसेजैसे चुनाव पास आ रहे हैं. भाजपा की हताशा बढ़ती जा रही है, इसलिए पीडीए समाज के लोगों का उत्पीड़न बढ़ रहा है.

हापुड़ के बदनौली में दलित युवक दीपक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक दीपक के परिवार से मिलने और उन्हें सांत्वना देने जा रहे सपा सांसद रामजीलाल सुमन जी को भारी पुलिस बल द्वारा रास्ते में ही रोक दिया गया.
कई थानों की पुलिस ने उन्हें मोदीनगर रोड पर ही रोक दिया. पुलिस ने रामजीलाल सुमन को कानून व्यवस्था का हवाला देकर रास्ते में रोका. बता दें कि सपा सासंद रामजीलाल सुमन दीपक जाटव हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे थे.
सपा सांसद को रोकने के लिए तीन थाना प्रभारी सहित 70 से अधिक पुलिसकर्मी लगे थे. रोके जाने के बाद भी सपा सांसद पीड़ित परिवार से मिलने की जीद पर अड़े रहे. दो जातीय संघर्ष में दीपक जाटव की हत्या हुई थी.



