IndiaUttar Pradesh

अखिलेश यादव का सरकार बनाने का सपना पूरा नहीं होगा… ओमप्रकाश राजभर ने सपा सुप्रीमो पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. चित्रकूट में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर भागीदारी पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष और समाजवादी पार्टी पर तीखे बयान दिए.

ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2027 में सरकार बनाने का उनका सपना पूरा नहीं होने वाला है. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करते हैं. लेकिन जनता अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी और आगामी चुनाव में एनडीए के पक्ष में जनादेश आएगा. राजभर ने सीट बंटवारे के मुद्दे को लेकर भी अखिलेश यादव पर हमला बोला.

एनडीए मजबूत स्थिति में

उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में हार की आशंका को लेकर अखिलेश यादव परेशान हैं और एनडीए में शामिल होने की इच्छा रखते हैं. हालांकि, इन दावों पर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. राजभर ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में एनडीए मजबूत स्थिति में है और आने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगा. उनके बयान के बाद यूपी की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं.

अखिलेश पाकिस्तान भाग जाएंगे

इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने SP के ‘PDA’ नारे पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव जल्द ही पाकिस्तान भाग जाएंगे. उन्होंने, “अखिलेश यादव न तो शिक्षा की बात करते हैं, न ही पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की, और न ही स्वास्थ्य सेवा, शांति या सद्भाव की. वह लगातार नफरत की भाषा का इस्तेमाल करते हैं और सिर्फ नफरत की ही बात करते हैं. आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि अखिलेश यादव खुद पाकिस्तान भाग जाएंगे.”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply