दांतमसूड़ों का ट्रीटमेंट कराने के बाद अक्सर कुछ दिनों तक सूजन और हल्का दर्द बना रहता है. आप कितने दिनों में हर तरह का खाना खा सकते हैं या आपके प्रोसीजर पर डिपेंड करता है, जैसे क्या कोई छोटी सर्जरी है जैसे कि टांके लगाए गए हो. टेम्परेरी फिलिंग कराई है, नए दांत लगवाए हैं. खासकर सॉफ्ट डाइट फॉलो करनी चाहिए ताकि दांतमसूड़ों पर ज्यादा दबाव न पड़े. इस आर्टिकल में जानेंगे कि सॉफ्ट डाइट में कौनकौन से फूड शामिल किए जा सकते हैं जो हेल्दी भी हो और सख्त भी न रहें.

एक्सपर्ट आपको ट्रीटमेंट के मुताबिक बताते हैं कि क्या खाना है और क्याक्या चीजें अवॉइड करनी हैं. कब तक आपको उनके मुताबिक डाइट को फॉलो करना है. हालांकि कई बार हम पूछना भूल जाते हैं या फिर खानपान को लेकर कन्फ्यूजन रहता है तो ऐसे में खानपान से जुड़ी बेसिक चीजें हैं जो आपको पता होनी चाहिए.
डॉक्टर से जरूर पूछें ये चीजें
- अगर आपने को कोई भी डेंटल ट्रीटमेंट लिया है तो इसके बाद अपनी डाइट को लेकर डॉक्टर से कुछ सवाल जरूर करने चाहिए.
- पहला सवाल आप कब तक खाना शुरू कर सकते हैं.
- जिस तरफ के दांत में प्रोसीजर हुआ है उससे चबा सकते हैं या नहीं.
- क्या खाने के टेम्परेचर का भी ध्यान रखना होगा .
- क्या आप ऐसा खाना खा सकते हैं जो मुलायम है लेकिन उसमें छोटेछोटे कण रहते हो.
- ये भी जरूर पूछें खाने का परहेज आपको कितने दिनों तक करना होगा.
Getty Images
क्याक्या नहीं खाना चाहिए?
ट्रीटमेंट के बाद के पहले फेज में आपको मेवे, नट्स, बीज, कच्ची सब्जियां, सख्त गूदे वाले फल, चिप्स, कुकीज जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए. चीनी वाले खाद पदार्थ जितना हो सके कम खाने चाहिए. खासकर कोल्ड ड्रिंक वगैरह से दूरी बनानी चाहिए. बहुत कैरेमल वाले पदार्थ भी न खाएं, क्योंकि ये चिपचिपे होते हैं और इनके कण दांतों के बीच में चिपक जाते हैं. बहुत ज्यादा ठंडा या बहुत ज्यादा गर्म खाने से बचना चाहिए.
क्या खान रहता है सही?
डेंटल ट्रीटमेंट के बाद नरम चीजों में आप सॉफ्ट पनीर, स्क्रैम्बल एग, उबला हुआ अंडा, बिना कांटे की मछली, मिक्स वेज सूप, अच्छी तरह भाप में पकाई गई सब्जियां, दही, नरम अनाज, दही, अच्छी तरह से पकाई गई दाल जैसे फूड्स खाने चाहिए. इससे आपको प्रोटीन समेत विटामिनमिनरल्स भी सही मात्रा में मिलते रहेंगे.
इन सभी खाद्य पदार्थों में कम मिर्चमसाले और कम तेल का इस्तेमाल करें ताकि एसिडिटी की समस्या न हो. हल्का गुनगुना खाना खाने से आपको दर्द और सूजन में भी आराम मिलता है.



