
सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में 13 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले करीब 55 वर्षीय व्यक्ति ने किशोरी को उस समय निशाना बनाया, जब उसके माता-पिता इलाज के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। आरोप यह भी है कि किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद उसका जबरन गर्भपात कराया गया।
मामला सलखुआ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में नामजद महिला आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
घर में अकेली थी किशोरी
पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना इसी साल मार्च की बताई गई है। उस समय किशोरी के माता-पिता इलाज के लिए बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी।
परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी रात में घर में दाखिल हुआ और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बाद उसने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को जानकारी दी तो उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।
डर के कारण किशोरी ने काफी समय तक घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।
गर्भवती होने के बाद सामने आया मामला
कुछ समय बाद परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार ने मामले को लेकर आरोपी पक्ष से सवाल किए। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान उन्हें कथित तौर पर गाली-गलौज और धमकी का सामना करना पड़ा।
शिकायत के अनुसार, बाद में आरोपी और उसकी पत्नी किशोरी को कथित तौर पर बह



