BusinessIndia

Amazon का बड़ा ऐलान, भारत में 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी

भारत में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है. ईकॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में 48 अरब डॉलर के रिकॉर्ड निवेश का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेजन के इस फैसले का स्वागत किया. यह घोषणा Amazon के CEO एंडी जैसी और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के कुछ घंटों बाद की गई.

Amazon का बड़ा ऐलान, भारत में  4 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उनकी एंडी जैसी के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. उन्होंने कहा कि Amazon का 48 अरब डॉलर का निवेश भारत के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा. साथ ही यह भी दिखाता है कि दुनिया भर की बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करने के लिए लगातार उत्साहित हैं.

A great meeting with Mr. Andy Jassy. I welcome Amazon’s record $48 billion investment in India. This will create new opportunities for our youth. At the same time, it shows the growing interest across the world to invest in India!@amazon https://t.co/emr6Dd9Cps

— Narendra Modi June 25, 2026

AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा फोकस

दूसरी ओर Amazon के CEO एंडी जैसी ने भी अपनी मुलाकात को बेहद सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा कि Amazon पिछले एक दशक से भारत में ग्राहकों, विक्रेताओं, डेवलपर्स, स्टार्टअप्स और बड़ी कंपनियों को सेवाएं दे रही है. अब कंपनी भारत में अपने कारोबार को और तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

एंडी जैसी ने बताया कि Amazon अगले पांच वर्षों में भारत में 48 अरब डॉलर का निवेश करेगी. इस राशि में से 21 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर किया जाएगा. इससे भारत में डिजिटल तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा और नई टेक्नोलॉजी आधारित नौकरियां पैदा होंगी.

Really enjoyed my meeting with Prime Minister @narendramodi about whats ahead for Amazon in India.

Weve been serving customers, sellers, developers, startups, and enterprises in India for more than a decade and just getting started.

Shared that were investing $48 billion pic.twitter.com/CSiwPTiEBh

— Andy Jassy June 25, 2026

Amazon ने यह भी दावा किया है कि वर्ष 2030 तक वह भारत में लगभग 38 लाख नौकरियों को समर्थन देगी. इसके अलावा कंपनी भारत से 80 अरब डॉलर के ईकॉमर्स निर्यात को बढ़ावा देने का लक्ष्य लेकर चल रही है. इससे भारतीय छोटे कारोबारियों और निर्माताओं को वैश्विक बाजार तक पहुंचने का मौका मिलेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply