BusinessIndia

YouTube vs Instagram: इंस्टाग्राम या यूट्यूब कहां से सबसे ज्यादा पैसा कमा रहे क्रिएटर्स?

YouTube vs Instagram: एक समय था जब सोशल मीडिया को सिर्फ मनोरंजन का साधन माना जाता था, लेकिन आज यही प्लेटफॉर्म लाखोंकरोड़ों रुपये कमाने का बड़ा जरिया बन चुके हैं. मोबाइल पर कुछ मिनट का वीडियो अपलोड करने वाले क्रिएटर्स अब फिल्मी सितारों और बड़े कारोबारियों की तरह कमाई कर रहे हैं. सवाल यह है कि आखिर क्रिएटर्स के लिए सबसे ज्यादा पैसा किस प्लेटफॉर्म पर हैइंस्टाग्राम या यूट्यूब? क्या रील्स बनाकर ज्यादा कमाई होती है या लंबे वीडियो बनाकर? और दुनिया के सबसे बड़े कंटेंट क्रिएटर्स आखिर किस प्लेटफॉर्म से अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा जुटा रहे हैं?

YouTube vs Instagram: इंस्टाग्राम या यूट्यूब कहां से सबसे ज्यादा पैसा कमा रहे क्रिएटर्स?

पिछले कुछ वर्षों में कंटेंट क्रिएटर इकोनॉमी ने तेजी से विकास किया है. फोर्ब्स की 2025 की टॉप क्रिएटर्स रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिएटर्स ने एक साल में करीब 853 मिलियन डॉलर की कमाई की. इन क्रिएटर्स के कुल फॉलोअर्स 3.37 अरब से ज्यादा हैं. यह रिपोर्ट बताती है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ लोकप्रियता का मंच नहीं रहा, बल्कि एक बड़ी बिजनेस इंडस्ट्री बन चुका है.

यूट्यूब Vs इंस्टाग्राम: कमाई के मामले में तुलना

यूट्यूब की 5 बड़ी खूबियां

  • वीडियो पर आने वाले विज्ञापनों से सीधे कमाई का मौका मिलता है.
  • पुराने वीडियो भी लंबे समय तक व्यूज लाकर कमाई करते रहते हैं.
  • चैनल मेंबरशिप, सुपर चैट और प्रीमियम रेवेन्यू जैसे कई कमाई के विकल्प मौजूद हैं.
  • लंबे और डीप कंटेंट के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म माना जाता है.
  • बड़े क्रिएटर्स की स्थायी और नियमित कमाई का मेन सोर्स है.

इंस्टाग्राम की 5 बड़ी खूबियां

  • ब्रांड डील्स और स्पॉन्सर्ड पोस्ट से अच्छी कमाई होती है.
  • कम समय के रील्स कंटेंट से तेजी से लोकप्रियता मिल सकती है.
  • फैशन, ब्यूटी, फिटनेस और लाइफस्टाइल क्रिएटर्स के लिए बेहद प्रभावी प्लेटफॉर्म है.
  • फॉलोअर्स के साथ सीधे जुड़ाव ज्यादा देखने को मिलता है.
  • पर्सनल ब्रांड बनाने और कंपनियों के साथ साझेदारी के लिए बेहतर माना जाता है.

कमाई का सोर्स

यूट्यूब है पहली पसंद

अगर सीधे कमाई की बात करें तो यूट्यूब आज भी क्रिएटर्स की पहली पसंद बना हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यूट्यूब अपने पार्टनर प्रोग्राम के जरिए वीडियो पर आने वाले विज्ञापनों का हिस्सा सीधे क्रिएटर्स को देता है. यानी जितने ज्यादा व्यूज, उतनी ज्यादा कमाई. इसके अलावा यूट्यूब पर चैनल मेंबरशिप, सुपर चैट, सुपर थैंक्स, प्रीमियम रेवेन्यू और ब्रांड स्पॉन्सरशिप जैसे कमाई के कई विकल्प मौजूद हैं.

कमाई का तरीका है अलग

दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर कमाई का तरीका थोड़ा अलग है. यहां रील्स और पोस्ट से सीधे मिलने वाली कमाई सीमित होती है. ज्यादातर बड़े क्रिएटर्स की आय का मुख्य स्रोत ब्रांड डील्स, स्पॉन्सर्ड पोस्ट, एफिलिएट मार्केटिंग और प्रमोशनल कैंपेन होते हैं. इसलिए इंस्टाग्राम पर कमाई काफी हद तक फॉलोअर्स और लोगों की भागीदारी पर निर्भर करती है.

फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट

दुनिया के सबसे बड़े क्रिएटर्स का उदाहरण देखें तो तस्वीर और साफ हो जाती है. फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट में लगातार चौथे साल अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट पहले स्थान पर रहे. उनकी अनुमानित सालाना कमाई 85 मिलियन डॉलर बताई गई है. उनकी कमाई सिर्फ यूट्यूब विज्ञापनों से नहीं होती, बल्कि उनके ब्रांड, मर्चेंडाइज, चॉकलेट कंपनी और अन्य बिजनेस वेंचर्स से भी होती है. हालांकि, उनकी पहचान और सफलता की शुरुआत यूट्यूब से ही हुई.

इंस्टाग्राम कमाई के फायदे और नुकसान

यूट्यूब है मजबूत प्लेटफॉर्म

फोर्ब्स की सूची में दूसरे स्थान पर यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर धार मान रहे, जिनकी अनुमानित कमाई 56 मिलियन डॉलर रही. इसी तरह मार्क रोबर , रेट एंड लिंक और कई अन्य बड़े डिजिटल स्टार्स की कमाई का बड़ा हिस्सा यूट्यूब से जुड़ा हुआ है. इससे साफ पता चलता है कि लंबे समय तक स्थिर और बड़ी कमाई के लिए यूट्यूब अभी भी सबसे मजबूत प्लेटफॉर्म माना जाता है.

बनानी होगी ब्रांड वैल्यू

हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इंस्टाग्राम पीछे है. फैशन, ब्यूटी, फिटनेस और लाइफस्टाइल जैसे फील्ड में इंस्टाग्राम क्रिएटर्स को बड़े ब्रांड्स से अच्छीखासी रकम मिलती है. कई लोकप्रिय इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए लाखों रुपये तक चार्ज करते हैं. जिन क्रिएटर्स के फॉलोअर्स करोड़ों में हैं, वे एक ब्रांड कैंपेन से ही लाखों डॉलर कमा सकते हैं. यही वजह है कि कई क्रिएटर्स अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम को सबसे प्रभावी प्लेटफॉर्म मानते हैं.

ब्रांड प्रमोशन से कमाई

भारत में भी यही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. कई भारतीय यूट्यूबर्स अपनी मासिक कमाई का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों और स्पॉन्सरशिप से कमाते हैं. वहीं इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स के लिए ब्रांड प्रमोशन सबसे बड़ा कमाई को सोर्स बना हुआ है. यही कारण है कि ज्यादातर बड़े डिजिटल क्रिएटर्स दोनों प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते हैं. वे यूट्यूब से नियमित कमाई और इंस्टाग्राम से ब्रांड डील्स हासिल करते हैं.

इंस्टाग्राम कमाई के फायदे और नुकसान

बढेंगी क्रिएटर इकोनॉमी

जानकारों का मानना है कि आने वाले सालों में क्रिएटर इकोनॉमी और तेजी से बढ़ेगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, शॉर्ट वीडियो कंटेंट और डिजिटल मार्केटिंग के विस्तार के साथ सोशल मीडिया सितारों की कमाई में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है. सोशल मीडिया की दुनिया में अब सिर्फ फॉलोअर्स ही नहीं, बल्कि कंटेंट को बिजनेस में बदलने की क्षमता भी सफलता की पहचान बन चुकी है.

क्या निकलता है निष्कर्ष?

सीधी बात करें तो यूट्यूब अभी भी क्रिएटर्स के लिए सबसे मजबूत कमाई वाला प्लेटफॉर्म है. लेकिन, ब्रांड डील्स और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग के मामले में इंस्टाग्राम की ताकत भी कम नहीं है. आज के सफल क्रिएटर्स किसी एक प्लेटफॉर्म पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि यूट्यूब और इंस्टाग्राम दोनों का इस्तेमाल करके अपनी कमाई को कई गुना बढ़ा रहे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply