India

2025 में 3500 भारतीयों को अमेरिका ने निकाला, इस साल कितने डिपोर्ट किए गए?

विदेश मंत्रालय ने इस साल अब तक अमेरिका से 1,076 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा गया है. मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष अवैध प्रवास के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से 5 जून को इसकी जानकारी दी गई. MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 2025 में कुल 3,567 भारतीयों को वापस भेजा गया. उन्होंने कहा कि इस साल अब तक अमेरिका से भारत कुल 1,076 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा गया है. 2025 के दौरान, अमेरिका से कुल 3,567 लोगों को वापस भेजा गया. ट्रंप प्रशासन अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत कार्रवाई कर रहा है.

2025 में 3500 भारतीयों को अमेरिका ने निकाला, इस साल कितने डिपोर्ट किए गए?
2025 में 3500 भारतीयों को अमेरिका ने निकाला, इस साल कितने डिपोर्ट किए गए?

भारत ने साफ कर दिया है कि अगर कोई नागरिक विदेश में गैरकानूनी तरीके से रह रहा है, तो उसे वापस लेना संबंधित देश की जिम्मेदारी है. हालांकि, इसके लिए उनकी नागरिकता की पुष्टि जरूरी है. विदेश मंत्रालय ने पिछले साल संसद को बताया था कि ये सिर्फ भारत की नीति नहीं है. अंतरराष्ट्रीय संबंधों में ये एक आम तौर पर माना जाने वाला सिद्धांत है.

भारतीय एजेंसियां करेंगी जांच

मंत्रालय ने यह भी कहा था कि सरकार उन लोगों को वापस लाने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रही है जो गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में दाखिल हुए थे. जिनका वीजा खत्म हो गया था, या जो बिना किसी कागजात के अमेरिका में रह रहे थे. अमेरिका की तरफ से वापस भेजे जाने के लिए चुने गए लोगों की सूची की भारतीय एजेंसियां ​​बारीकी से जांच और पुष्टि करती हैं. मंत्रालय ने कहा था कि सिर्फ उन्हीं लोगों को भारत वापस लाया जाता है जिनकी भारतीय नागरिक होने की पुष्टि हो जाती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply