आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम अब अपने देश का प्रतिनिधित्व करने को तैयार है. भारतीय टीम में काफी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम से 29 महीने से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है.

वहीं वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में मौका दिया गया है, जहां उनके जिम्मे भारत को एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीताने की जिम्मेदारी होगी.
वैभव सूर्यवंशी को Team India में मौका, हार्दिक पंड्या हुए बाहर
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में सबसे बड़ा बदलाव कप्तान के रूप में हुआ है. भारत को एशिया कप 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया है, बल्कि उन्हें टीम इंडिया से बाहर किया गया है.
वहीं हार्दिक पंड्या को आईसीसी विश्व कप 2027 को ध्यान में रखकर टी20 फ़ॉर्मेट से दूर रखा गया है. इसके साथ ही एक बार फिर मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को नजरअंदाज किया गया है. वहीं वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाया था, उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया है.
Here’s a look at #TeamIndia‘s squad for the Asian Games 2026 in Japan this September
#AsianGames pic.twitter.com/euMfmhWEcN
— BCCI June 6, 2026
एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी.




