HealthIndia

इबोला अलर्ट के बीच भारत ने लॉन्च किया ‘एयर सुविधा 2.0’, ऑनलाइन जमा होगी यात्रा डिटेल

इबोला वायरस अफ्रीका से दुनियाभर के ज्यादातर देशों में लगातार फैलता जा रहा है. इस खतरनाक वायरस को लेकर पूरी दुनिया में अलर्ट है. भारत में भी इस पर सतर्कता बरती जा रही है. इबोला से प्रभावित देशों से आने वाले या वहां से होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए अब ‘एयर सुविधा पोर्टल’ शुरू कर दिया गया है.

इबोला अलर्ट के बीच भारत ने लॉन्च किया ‘एयर सुविधा 2.0’, ऑनलाइन जमा होगी यात्रा डिटेल

भारत अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘एयर सुविधा 2.0’ लॉन्च करके अपने एयरपोर्ट हेल्थ सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने की कोशिश में लगा है. यह यात्रियों की सेहत से जुड़ी जानकारी देने वाला पूरी तरह से डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस प्लेटफॉर्म है. यात्री अब प्लेन से उतरने से पहले ही जरूरी ‘सेल्फ़डिक्लेरेशन फ़ॉर्म’ आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. इससे पहले की कागजी प्रक्रिया की जगह अब ऑनलाइन जानकारी दी जा सकेगी.

उड्डयन मंत्रालय ने DIAL के साथ किया लॉन्च

इस अपग्रेडेड पोर्टल को नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है. इसे तब लॉन्च किया लाया गया जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इबोला या बुंडिबुग्यो वायरस बीमारी के सामने आने के बाद इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशंस 2005 के तहत ‘इंटरनेशनल कन्सर्न ऑफ पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित कर दिया है.

The Air Suvidha Portal is now active for passengers arriving from or transiting through Ebolaaffected countries. Travellers can conveniently submit the mandatory SelfDeclaration Form online before deboarding, replacing the earlier paperbased process. The requirement has pic.twitter.com/ARA7YSrb8Q

— ANI June 25, 2026

हालांकि इबोला की बात सामने आने पर स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञ लंबे समय से इस बात पर जोर देते रहे हैं कि संक्रामक बीमारियों को देश में आने और फैलने से रोकने में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की शुरुआती पहचान और निगरानी अहम भूमिका निभाती है. चूंकि ग्लोबल ट्रैवल की वजह से बीमारियां तेजी से एक देश से दूसरे देश में फैलती हैं. ऐसे में ‘एयर सुविधा’ जैसे डिजिटल सर्विलांस सिस्टम स्वास्थ्य को लेकर एक जरूरी हिस्सा बन गए हैं.

यात्रा शुरू करने से 24 घंटे पहले भरना होगा फॉर्म

माना जा रहा है कि यह नया प्लेटफॉर्म प्रशासन के लिए उन यात्रियों की पहचान करने में मदद कर सकता है जिन्हें इससे खतरा हो सकता है, साथ ही भारत आने वाले यात्रियों के लिए बिना किसी परेशानी के आनाजाना संभव हो सकेगा. सरकारी अधिकारियों के अनुसार, कांगो और युगांडा में इबोला के मामले सामने आने के बाद इस अपग्रेडेड पोर्टल को लॉन्च किया गया है.

WHO ने पिछले महीने 17 मई को इस वायरस से आने के बाद ‘इंटरनेशनल कन्सर्न ऑफ पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी’ घोषित किया था. नया मामला बुंडिबुग्यो वायरस बीमारी के तौर पर हुई है, जो इबोला वायरस बीमारी की ही एक प्रजाति है और प्रभावित क्षेत्रों में गंभीर बीमारी और तेजी से फैलने की वजह बनती है.

इस फॉर्म में 21 दिनों की यात्रा का विवरण देना होगा. साथ ही अगर किसी तरह का कोई लक्षण हों, तो उनकी भी जानकारी देनी होती है. फ़ॉर्म को भारत पहुंचने से 24 घंटे पहले तक भरा जा सकता है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इसे यात्रा शुरू करने से पहले, बेहतर होगा कि वेब चेकइन के समय ही जमा कर दें. फ़ॉर्म भरने के बाद, यात्रियों को बस डाउनलोड किया हुआ ‘सेल्फडिक्लेरेशन फ़ॉर्म’ इंटरनेशनल ट्रैवल हेल्थ डेस्क या इमिग्रेशन काउंटर पर दिखाना होगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply