India

Amravati Crime: खोलापुर हत्याकांड का फरार आरोपी यवतमाल से गिरफ्तार, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई

Kholapur Murder Case: अमरावती जिले के खोलापुर थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड के फरार आरोपी को ग्रामीण अपराध शाखा ने मुस्तैदी दिखाते हुए यवतमाल से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम सौरभ धर्मा शिरसाठ 21, इब्राहिमपुर, भातकुली, अमरावती है।

Amravati Crime: खोलापुर हत्याकांड का फरार आरोपी यवतमाल से गिरफ्तार, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
Amravati Crime: खोलापुर हत्याकांड का फरार आरोपी यवतमाल से गिरफ्तार, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई

खोलापुर उधारी के पैसों को लेकर विवाद

शिकायतकर्ता सुनील रमेश कांबले उदापुर, भातकुली के चचेरे साले ने उनसे 2000 उधार लिए थे, जिसके बदले में उसका मोबाइल सुनील के पास था। घटना वाले दिन आरोपी मोबाइल वापस लेने के लिए सुनील के घर गया था।

इस दौरान दोनों पक्षों में हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर सुनील के पेट में चाकू घोंप दिया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल सुनील की मौत हो गई थी। इस मामले में खोलापुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।

यवतमाल में छिपा था खोलापुर हत्याकांड का आरोपी

घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी सौरभ शिरसाठ फरार चल रहा था। मामले की जांच कर रहे पुलिस उपनिरीक्षक मूलचंद भांबुरकर और उनकी टीम को एक गोपनीय सूचना मिली। मुखबिर ने बताया कि आरोपी सौरभ शिरसाठ अपनी पहचान छुपाकर यवतमाल के इंदिरा नगर में अपने किसी परिचित के घर रह रहा है।

ये भी पढे़े:

पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और आरोपी को यवतमाल से हिरासत में ले लिया। आरोपी सौरभ ने हत्या के इस अपराध में शामिल होने की बात कबूल की। जिसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खोलापुर थाने को सौंप दिया।

पुलिस ने दबोचा

उक्त कार्रवाई के पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे के नेतृत्व में पीएसआई मूलचंद भांबुरकर, सुधीर बावणे, मंगेश लकडे, सचिन मसांगे, दिनेश कनोजिया, साइबर सेल के सागर धापड, शिवा शिरसाठ और चालक हर्षद घुसे ने की।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply