India

Amravati News: अमरावती में साइबर अपराध पर कार्रवाई, ठगी की रकम लेने के आरोप में युवक पर केस

Amravati Cyber Crime: साइबर अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ चल रही जांच के तहत वरुड़ पुलिस ने एक ऐसे युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने ठगी की रकम ट्रांसफर कराने के लिए साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था।

Amravati News: अमरावती में साइबर अपराध पर कार्रवाई, ठगी की रकम लेने के आरोप में युवक पर केस
Amravati News: अमरावती में साइबर अपराध पर कार्रवाई, ठगी की रकम लेने के आरोप में युवक पर केस

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त मनी ट्रेल डेटा के विश्लेषण के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार वरुड तहसील के टेंभुरखेडा रोड के साईंसंगम कॉलोनी निवासी आरोपी देवांक सतीश कवडकर 21 का वरुड की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है।

NCRP जांच में बड़ा खुलासा

इस खाते में देशभर में हुए 4 ऑनलाइन साइबर ठगी की राशि जमा होने की बात नेशल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और गृहमंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त मनी ट्रेल डेटा के विश्लेषण से सामने आई। जिसके बाद बैंक के पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण हनुमंतराव कराड 36 की शिकायत पर ने खाताधारक देवांक कवडकर के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढे़:

देशभर की 4 शिकायतों से जुड़े तारपुलिस जांच और मनी ट्रेल विश्लेषण में पाया गया कि आरोपी देवांक कवडकर ने अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने हेतु उपलब्ध कराया था। इस खाते का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में हुई ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की कम से कम 4 शिकायतों में किया गया है।

साइबर ठगी की राशि वरुड के बैंक खाते में पहुंची

इन 4 मामलों में पीड़ितों से कुल 1 लाख 51 हजार 500 की ठगी की गई थी, और यह पूरी रकम आरोपी देवांक कवडकर के खाते में जमा हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply