उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए बनी कमेटी में अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद को शामिल किया है. यह कदम दलित प्रतिनिधित्व की कमी को दूर करने के लिए उठाया गया है. अब इस कमेटी में 5 सदस्य हो गए हैं, जो कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के तालमेल पर काम करेगी.

दरअसल, गठबंधन वार्ता के लिए गठित शुरुआती कमेटी में दलित प्रतिनिधित्व नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे थे. यह बदलाव उसी को देखते हुए उठाया गया है. अब कमेटी में प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राजीव राय, श्यामलाल पाल, इकरा हसन और अवधेश प्रसाद शामिल हैं. सपाकांग्रेस के नेताओं के बीच बीते दिन पहली औपचारिक बैठक हुई थी, आज भी इस मुद्दे पर बैठक होनी है.
कांग्रेस ने अपनी प्राथमिकता वाली सीटें सपा को सौंपी
बीते दिन यानी समवार को सीटे शेयरिंग पर दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों के नेताओं के बीच पहली बैठक हुई. यह बैठक करीब 1520 मिनट ही चली. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने बैठक में सपा को 100 से अधिक विधानसभा सीटों की सूची सौंपी, जहां से वह अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है.
कांग्रेस की कोशिश है कि उसे इस गठबंधन में चुनाव लड़ने लिए उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कम से कम एक विधानसभा सीट मिले. हालांकि, जानकारी है कि सपा नेताओं ने सूची पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा करने के बाद जवाब देने की बात कही है.
अगले दोचार दिनों में सीटे शेयरिंग पर फैसला संभव
बैठक में कांग्रेस की ओर से राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए. वहीं, सपा की ओर से रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन ने हिस्सा लिया. बैठक के बाद दोनों दलों ने यह भी कहा कि अगले दोचार दिनों में तालमेल को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.
बैठक के बाद सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि, ‘बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई. हमने एकदूसरे के विचार सुने. हम जल्द ही इस गठबंधन को अंतिम रूप देंगे और इसकी जानकारी देंगे.अगले दो से तीन दिनों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, अगली बैठक मंगलवार को होगी.’ मंगलवार को होने वाली अगली बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा आगे बढ़ने की उम्मीद है.



